Last Updated:
नेपाल क्रिकेट टीम बेशक एशिया कप का हिस्सा नहीं है लेकिन इस समय नेपाल अलग कारणों की वजह से चर्चा में है. नेपाल के हजारों युवा इस समय सड़कों पर हैं. नेपाल में जेनजी यानी Gen Z ने बवाल मचा दिया है.इन सबके बीच नेपा…और पढ़ें
नेपाल क्रिकेट एसोसएिशन ने इस साल अपने 33 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट दिया था. उसने इन खिलाड़ियों को 4 ग्रेड में बांटा है.ग्रेड ए में शामिल खिलाड़ियों को मंथली एक लाख नेपाली रुपये दिए जाते हैं जो भारतीय रुपयो में लगभग 63 हजार हुए. वहीं ग्रेड बी में शामिल खिलाड़ियों को नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन हर महीने 75 000 हजार देता है जिसे अगर भारतीय करेंसी में देखा जाए तो यह लगभग 47 हजार के आसपास बैठता है. इसी तरह ग्रेड सी के खिलाड़ियों को नेपाल क्रिकेट संघ 55000 देता है जो भारतीय रुपयों में करीब 35 हजार हुआ. नेपाल ग्रेड डी में शामिल खिलाड़ियों को 35,000 NPR देता है जो भारतीय करेंसी में 21900 बैठता है.
कप्तान रोहित कुमार पौडेल से लेकर दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने और आशिफ शेख सहित 5 खिलाड़ियों के पास ग्रेड ए कॉन्ट्रेक्ट है. कुशल भर्तेल, करण केसी, गुलशन झा, ललित राजबंशी और अनिल साह को ग्रेड बी कॉन्ट्रेक्ट दिया गया है वहीं संदीप जेरा, भीम सार्की और कुशल मल्ला को ग्रेड सी दिया गया है. इसी तरह ग्रेड डी में साहब आलम, आकाश चंद, लोकेश बहादुर बाम, सागर ढकाल सहित 12 खिलाड़ी शामिल हैं.
एशिया कप से बाहर क्यों है नेपाल
एशिया कप के लिए 5 टीमों न डायरेक्ट एंट्री की थी जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं. इन टीमों को लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से डायरेक्ट एंट्री मिल गई.इसके बाद बाकी बचे तीन स्थानों के लिए 2024 में एसीसी प्रीमियर कप खेला गया. जिसमें 10 टीमों ने हिस्सा लिया. इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया. नेपाल को ग्रुप ए में रखा गया. नेपाल ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रुप के सभी मुकाबले जीत लिए. ग्रुप स्टेज के बाद सेमीफाइनल में नेपाल की टक्कर यूएई से हुई.जहां उसे हार मिली. यहां से यूएई और ओमान की टीमें एशिया में पहुंचीं वहीं नेपाल को आखिरी जगह के लिए हांगकांग से टकराना था. जहां हांगकांग ने हराकर उसके एशिया कप खेलने के सपने को तोड़ दिया.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें