36वें शिविर में 75 मरीजों की नि:शुल्क नेत्र जांच: 13 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा – Sidhi News

36वें शिविर में 75 मरीजों की नि:शुल्क नेत्र जांच:  13 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा – Sidhi News


सीधी जिले के हनुमानगढ़ में 36वां नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर 10 सितंबर को संपन्न हुआ। यह शिविर न्यायाधीश ऋषि तिवारी की स्मृति में किया गया।

.

इसमें 75 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को तत्काल नि:शुल्क आई ड्रॉप्स दी गईं। पिछले माह मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने वाले मरीजों का फॉलोअप चेकअप किया गया। इन मरीजों को नि:शुल्क चश्मे भी दिए गए।

शिविर में आए 13 मरीजों को मोतियाबिंद के नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया। तीन वर्षों से लगातार चल रहे इन शिविरों से सैकड़ों मरीज लाभान्वित हो चुके हैं।



Source link