AFG vs HK: चौके-छक्के और रनों का अंबार… Asia Cup के पहले ही मैच में रोमांच, विस्फोटक बल्लेबाजी से छाए दो नाम

AFG vs HK: चौके-छक्के और रनों का अंबार… Asia Cup के पहले ही मैच में रोमांच, विस्फोटक बल्लेबाजी से छाए दो नाम


AFG vs HK: एशिया कप 2025 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ. अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच पहले ही मुकाबले में रोमांच का ट्रिपल डोज दिखा. ट्राई सीरीज में पाकिस्तान से हारकर आई अफगानी टीम ने मेगा इवेंट का आगाज जीत के साथ किया. दो विस्फोटक बल्लेबाज इस मुकाबले में बल्ले से हल्ला मचाते दिखे. कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रन से धूल चटा दी.

26 रन पर अफगानिस्तान के थे 2 विकेट

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 26 के स्कोर पर अपने 2 बल्लेबाजों को खो दिया था. लेकिन एक छोर पर सादिकुल्लाह अटल खूंटा गाड़कर खड़े नजर आए. दूसरे छोर पर मोहम्मद नबी ने उनका साथ दिया और 33 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को पटरी पर वापस लौटाया. अटल ने तूफानी अंदाज में फिफ्टी ठोकी और क्रीज पर जमे रहे.

Add Zee News as a Preferred Source


अटल की नाबाद पारी

अटल ने अफगानिस्तान के लिए नाबाद 73 रन की पारी को अंजाम दिया. उन्होंने 52 गेंद में 3 छक्के और 6 चौकों की बदौलत ये पारी खेली. ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने मैदान में उतरते ही तबाही मचा डाली और सभी का ध्यान खींचा. उमरजई ने महज 20 गेंद में फिफ्टी ठोकी. उन्होंने 21 गेंद में 5 छक्कों और 2 चौकों की बदौलत 53 रन की पारी खेली और टीम के स्कोर को 188 तक पहुंचा दिया. 

ताश के पत्तों की तरह ढह गई हांगकांग

189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. इस टीम ने टीम के टॉप-5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. इन पांच बल्लेबाजों में 2 बल्लेबाज रन आउट हो गए. अफगानिस्तान की टीम ने इस मुकाबले को 94 रन से अपने नाम किया. अब ये टीम अपना अगला मैच 16 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी. 



Source link