Last Updated:
New GST Rates on Tractor: केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए ट्रैक्टर और उसके पार्ट्स पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दिया है.
अनुज गौतम, सागर. किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है. 8 साल बाद जीएसटी में सुधार करते हुए कृषि उपकरणों पर टैक्स घटा दिया गया है. पहले जहां ट्रैक्टर और उसके पार्ट्स पर 12% जीएसटी लागू होता था, अब उसे घटाकर 5% कर दिया गया है. इससे किसानों को सीधे तौर पर भारी राहत मिलेगी और खेती की लागत कम हो जाएगी.
खेती में ट्रैक्टर की अहमियत
किसानों और व्यापारियों की राय
उन्होंने बताया कि जब जुलाई 2017 में जीएसटी लागू हुआ था, तब कृषि यंत्रों पर अलग-अलग स्लैब में टैक्स लगता था. ट्रैक्टर पर 12% जीएसटी लागू था, जिससे किसानों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता था. अब एकीकृत टैक्सेशन में 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है, जो किसानों के लिए बड़ी राहत है.
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मिल (Threshers, Mill Equipment) पर अभी भी 18% जीएसटी लागू है. अगर सरकार इस पर भी टैक्स कम करती है, तो किसानों की लागत और घटेगी और उन्हें और बड़ा फायदा होगा.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें