MP में झमाझम! भोपाल डूबा 3 घंटे की बारिश में, डैमों के गेट खोले गए, आज 8 जिलों में Heavy Rain Alert

MP में झमाझम! भोपाल डूबा 3 घंटे की बारिश में, डैमों के गेट खोले गए, आज 8 जिलों में Heavy Rain Alert


भोपाल. मध्य प्रदेश में मंगलवार को प्रदेश के कुछ जिलों में तेज बारिश का दौर देखा गया. इस दौरान राजधानी भोपाल में सीजन की सबसे लंबी बारिश देखी गई. करीब 3 घंटे तक झमाझम बारिश के दौरान 2 इंच से ज्यादा पानी बरस गया. नए भोपाल से लेकर पुराने भोपाल तक कई जगह जल भराव की स्थिति भी देखी गई. वहीं बड़ा तालाब और भदभदा डैम लबालब भरने से कालियासोत डैम के दो गेट खोले गए.
दूसरी ओर उमरिया में भी तेज बारिश के चलते संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के दो गेट खोले गए. वहीं सागर, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, रायसेन, नरसिंहपुर, सतना, उमरिय, डिंडोरी और सीधी जैसे जिलों में भी बारिश हुई. सागर में करीब सवा इंच तो छिंदवाड़ा में आधा इंच बारिश रिकार्ड की गई. रायसेन में भी तेज बारिश के चलते सड़कों पर जल भराव की स्थिति देखी गई. प्रदेश में अब तक करीब 42 इंच बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 4.5 इंच ज्यादा है.
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, वर्तमान समय में एक डिप्रेशन दक्षिण पूर्वी पाकिस्तान के ऊपर स्थित है. वहीं एक मानसून ट्रफ भी दक्षिण पूर्वी पाकिस्तान और राजस्थान से होते हुए प्रदेश के सीधी जिले से होते हुए बंगाल की खाड़ी में मिलेगी. साथ ही एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिणी पंजाब के ऊपर सक्रिय है.
सभी जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
येलो अलर्ट (गरज-चमक के साथ भारी बारिश): सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट
हल्की बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा
तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: ग्वालियर – 34°C (सबसे ज्यादा), टीकमगढ़/मंडला/खजुराहो (छतरपुर) – 33.8°C, सतना – 33.3°C, नर्मदापुरम/रीवा – 33.2°C, सीधी/उमरिया – 33°C
न्यूनतम तापमान: खरगोन – 18.8°C (सबसे कम), राजगढ़ – 19.6°C, खंडवा – 20°C, इंदौर/पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 20.2°C, रतलाम – 20.4°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
ग्वालियर – 34°C
जबलपुर – 32.9°C
भोपाल – 31.4°C
उज्जैन – 31°C
इंदौर – 30.8°C



Source link