नरसिंहपुर में अचानक आई बाढ़ के चलते तूमड़ा नदी के टापू पर लकड़ी पकड़ने गए सात लोग फंस गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद SDRF, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची. करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी लोगों को नाव की मदद से सुरक्षित किनारे लाया गया. लगातार बारिश के कारण बरगी बांध के गेट खोले जाने से नदी-नाले उफान पर हैं.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।