Last Updated:
Raipur Airport News: रायपुर एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के कारण 5 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है. यहां देखें उनकी लिस्ट…
Raipur News: रायपुर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) में सिग्नल देने वाले तकनीकी उपकरणों पर बिजली गिरने से उपकरण खराब हो गए. इसके चलते रायपुर आने वाली पांच फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया. हैदराबाद-रायपुर और कलकत्ता-रायपुर फ्लाइट्स को भुवनेश्वर, दिल्ली-रायपुर फ्लाइट को भोपाल, मुंबई-रायपुर फ्लाइट को नागपुर और पुणे-रायपुर फ्लाइट को हवा में रोककर सुरक्षित मार्ग दिया गया.
अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी खराबी जल्द ठीक करने के प्रयास जारी हैं और यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है. वहीं, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से रायपुर आने वाली इंडिगो फ्लाइट को भोपाल में इमरजेंसी लैंड कराना पड़ा. अधिकारियों ने कहा, तकनीकी खराबी दूर होने तक एयरपोर्ट में लैंडिंग सीमित रहेगी.