Unique Business Idea: एक ही जमीन पर खड़ी करिए ये दो बिजनेस, घर पर आएंगे खरीददार!

Unique Business Idea: एक ही जमीन पर खड़ी करिए ये दो बिजनेस, घर पर आएंगे खरीददार!


Last Updated:

Double Business Idea: अगर आपके पास जमीन है फिर भी आप नौकरी की तलाश में खाली बैठे हैं तो ये आर्टिकल आपके बिल्कुल काम का है. आइए जानते हैं कैसे एक ही जमीन पर आप दो बिजनेस खड़े कर सकते हैं.

मोहन ढाकले/बुरहानपुर. अगर आप भी कुछ बिजनेस करने का प्लान बना रहे हैं और आपके पास जमीन है खुद की तो आपके लिए बकरी पालन और मुर्गी पालन का बिजनेस सबसे बेस्ट है. एक ही जमीन पर आप स्ट्रक्चर खड़ा कर दोनों बिजनेस शुरू कर सकते हैं. जिससे आपको हर साल लाखों रुपए की कमाई होगी आज हम आपको पशु चिकित्सक एक्सपर्ट डॉक्टर के अनुसार इस बिजनेस की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हैं.

एक्सपर्ट पशु चिकित्सक डॉक्टर ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट पशु चिकित्सक डॉक्टर से बात की तो उन्होंने बताया कि यदि आप भी युवा है और कुछ बिजनेस का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको पशु चिकित्सक डॉक्टर के अनुसार एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताने के लिए जा रहे हैं कि जिसको कर कर आप हर साल लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं. एक ही जमीन पर आप दो बिजनेस कर सकते हैं. जिससे आपको दोगुना मुनाफा होगा आप बकरी पालन के साथ-साथ मुर्गी पालन भी कर सकते हैं. एक ही जमीन पर यह पूरा सेटअप लग जाता है. ऊपर की ओर बकरी पालन कर नीचे की ओर आप मुर्गी पालन भी कर सकते हैं. आप यह दोनों बिजनेस तीन हजार स्क्वायर फीट में डाल सकते हैं. इस बिजनेस को डालने के लिए आपके पास 10 से 15 लाख रुपए की लागत होना चाहिए. जिससे आप हर साल 30 से 40 लाख रुपए कमा सकते हैं. एक जगह पर आप स्ट्रक्चर खड़ा कर दीजिए उसी के नीचे आप मुर्गी पालन भी कर सकते हैं. मुर्गी पालकर भी आप रोजाना हजारों रुपए की कमाई कर सकते हैं. क्योंकि इसके अंडे और चूजे दोनों ही बिकते हैं.

बुरहानपुर के बकरों की महाराष्ट्र में सबसे अधिक रहती है डिमांड 
बुरहानपुर का ऐसा वातावरण होता है कि हर नस्ल का बकरा बकरी उसको सहन कर लेते हैं. इसलिए यहां का जो देसी बकरा होता है उसकी डिमांड महाराष्ट्र के मुंबई में सबसे अधिक होती है. ईद के मौके पर यहां से हजारों की संख्या में बकरा रोजाना व्यापारी खरीद कर ले जाते हैं. अगर आप भी यह बिजनेस करते हैं तो आपको बकरे बेचने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. आपके घर से ही लोग खरीद कर ले जाएंगे.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

New Business Idea: एक ही जमीन पर खड़ी करिए ये दो बिजनेस, घर पर आएंगे खरीददार!



Source link