अवैध शराब बिक्री से आक्रोशित महिलाओं ने किया चक्काजाम: कटनी में दो घंटे तक किया विरोध प्रदर्शन, कार्रवाई के आश्वासन पर मानी – Katni News

अवैध शराब बिक्री से आक्रोशित महिलाओं ने किया चक्काजाम:  कटनी में दो घंटे तक किया विरोध प्रदर्शन, कार्रवाई के आश्वासन पर मानी – Katni News



महिलाओं ने दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया।

कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र के केमोरी गांव में गुरुवार को महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने शाम 4 से 6 बजे तक गांव के मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

.

महिलाएं बोलीं-शराब से फैल रही है अशांति

प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि बाहर से आकर बसे कुछ लोग गांव में कई जगह खुलेआम अवैध शराब बेच रहे हैं। इससे उनके परिवारों की शांति भंग हो गई है। महिलाओं ने बताया कि उनके घर के पुरुष सुबह से ही नशे में धुत रहते हैं। वे काम नहीं करते और पैसे खत्म होने पर घर का सामान तक बेच देते हैं। इससे परिवार आर्थिक संकट में है।

शराब के कारण गांव में लगातार लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं। इससे गांव की शांति व्यवस्था बिगड़ गई है। इन समस्याओं से तंग आकर महिलाओं ने सड़क पर उतरकर विरोध किया।

एक दिन के अंदर कार्रवाई का मिला आश्वासन

बिलहरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाया। पुलिस ने एक दिन के भीतर अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं ने चक्का जाम समाप्त किया।

चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय ने कहा कि बाहर से आकर बसे कुछ लोग अवैध गतिविधियां कर रहे हैं। इसी कारण ग्रामीणों ने विरोध किया।



Source link