अशोकनगर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया: एकल सेवा पोर्टल समेत तीन अभियान शुरू करेंगे; दो सब स्टेशन का शिलान्यास होगा – Ashoknagar News

अशोकनगर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया:  एकल सेवा पोर्टल समेत तीन अभियान शुरू करेंगे; दो सब स्टेशन का शिलान्यास होगा – Ashoknagar News



केंद्रीय मंत्री के साथ ऊर्जा मंत्री भी कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार देर रात अशोकनगर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस में फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। गुरुवार सुबह सिंधिया साढ़े 10 बजे से शाम 7:15 बजे तक दौरे पर रहेंगे।

.

कलेक्टर आदित्य सिंह की पहल पर जिले को तीन नई सुविधाएं मिलेंगी। एकल सेवा पोर्टल के जरिए लोग घर बैठे शिकायत दर्ज करा सकेंगे। रीवा शक्ति अभियान एक या दो बेटियों वाले माता-पिता के लिए लाभकारी होगा। हृदय अभियान से कुपोषण कम करने और हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार का लक्ष्य है।

मानस भवन में तीन अभियानों का शुभारंभ करेंगे वे सबसे पहले जनसंपर्क कार्यालय में आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। फिर मानस भवन में तीनों अभियानों का शुभारंभ करेंगे। दोपहर में कलेक्ट्रेट में दिशा की बैठक और प्रेस वार्ता होगी।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद शाम को पड़रिया और मढी महिदपुर में सबस्टेशन का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे शिवपुरी जाएंगे। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।



Source link