एक सप्ताह से घूम रहा कूनो का चीता, लोग डरे: मुरैना में वन विभाग टीम कर रही पीछा; रामपुर-कैलारस क्षेत्र में मामचोन पहुंचा जानवार – Morena News

एक सप्ताह से घूम रहा कूनो का चीता, लोग डरे:  मुरैना में वन विभाग टीम कर रही पीछा; रामपुर-कैलारस क्षेत्र में मामचोन पहुंचा जानवार – Morena News



मुरैना जिले के कैलारस , रामपुर इलाके में पिछले एक सप्ताह से श्योपुर कूनो से भागा चीता घूम रहा है। चीता के लगातार इलाके में दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। चीता पहले रामपुर के टेलरी, सालई गांव में अब कैलारस के देवरी, मनहारी, गोलहरी, विभूति, म

.

उसके पीछे चीता मॉनिटरिंग की टीम और मुरैना की निकल वन विभाग की टीम भी इलाके के गांवों में पहुंच रही है।

मामचोन गांव में दिखा चीता कैलारस जनपद इलाके के मामचोन गांव में आज श्योपुर कूनो से भागा चीता देखा गया। ग्रामीणों ने चिता की तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद की। ग्रामीण इलाके में चीता से डर है। पहले ही चीता पालतू जानवर बकरों को अपना शिकार बना चुका है। ग्रामीणों ने चीता होने की सूचना वन विभाग को दी।

चीता जहां मॉनिटरिंग टीम वहां सबलगढ़ वन विभाग की रेंजर हिना खान ने बताया कि श्योपुर से भागा चीता पिछले सप्ताह भर से मुरैना जिले के इस इलाके में घूम रहा है । चीता मॉनिटरिंग की टीम जो कूनो से ही है वह चीता के पीछे पीछे हर लोकेशन पर पहुंच रही है । हमारी नोकल वन विभाग की टीम भी उनकी मदद के लिए साथ में ही है । चीता लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है ।

दो तरह से होगा रेस्क्यू रेंजर हिना खान ने चीता के रेस्क्यू के दो तरीके बताए। श्योपुर कूनो से भागा चीता को वापस कूनो ले जाने के लिए सिर्फ दो ही रातें हैं, वह भी वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर ही निर्भर होगा। एक तो चीता जिस तरह कूनो से भागा है उसी तरह खुद वापस कूनो पहुंच जाए। दूसरा फिर उसे रेस्क्यू कर गाड़ी में डाल कर ले जाया जाए।

फिलहाल अभी इंतजार यही है कि वह खुद वापस चला जाए। उसकी मॉनिटरिंग टीम उसके पीछे पीछे लगी हुई है ।



Source link