कचरा फैलाने वालों पर 5 हजार का जुर्माना: धार के एसपीडीए ग्राउंड से कचरा हटाया; ट्रांसफर स्टेशन की जगह बदली – Dhar News

कचरा फैलाने वालों पर 5 हजार का जुर्माना:  धार के एसपीडीए ग्राउंड से कचरा हटाया; ट्रांसफर स्टेशन की जगह बदली – Dhar News


धार शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए नगर पालिका ने कड़े कदम उठाए हैं। नपा ने सबसे पहले एसपीडीए ग्राउंड के पास स्थित अनिल प्लाजा के कचरा अड्डे को हटाया है। यह कचरा अड्डा लंबे समय से मैदान के एक कोने में स्थित था। कचरा मुख्य सड़क तक फैल जाता था।

.

नपा ने अब इस स्थान से मिनी ट्रांसफर स्टेशन को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया है। कचरे वाली जगह को मुरम डालकर समतल किया गया है। वहां चेतावनी बोर्ड और बैनर लगाए गए हैं।

नगर पालिका ने कड़ा निर्णय लेते हुए यहां कचरा फेंकने वालों पर 5 हजार रुपए का जुर्माना तय किया है। शहर की सड़कों पर अभी भी कुछ लोग खुले में कचरा फेंक रहे हैं। नपा ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर चुकी है।

स्टेशन तैयार किया शहर में अस्पताल रोड पर विगत दो साल पहले अनिल प्लाजा पर मिनी ट्रांसफर स्टेशन बनाया था। इस वजह से पूरे दिन सड़क पर कचरा हो रहा था। इसमें लोगों द्वारा यहां से मिनी ट्रांसफर स्टेशन शिफ्ट करने की मांग की जा रही थी। इसी को देखते हुए नपा ने अनिल प्लाजा से कुछ दूरी पर ट्रांसफर स्टेशन को शिफ्ट किया है। पूर्व कबाड़ रखा था। जिस साफ कर मिनी ट्रांसफर स्टेशन बनाया है।

सफाई का मैप तैयार शहरी क्षेत्र में स्वच्छता के लिए नपा ने दिन में दो बार सफाई का प्लान बनाया है। इसके तहत सुबह और रात के समय में मुख्य बाजार की सफाई होगी। सीएमओ वीके सिंह ने बताया कि धार स्वच्छता में नंबर वन बने इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी। बीते दिनों ब्लैक स्क्वॉड टीम गठित की गई है, जो सड़क पर कचरा फेंकने वालों पर नजर रखेगी। साथ ही कचरा फेंकते दिखाई देता है, तो उस पर स्पॉट फाइन किया जाएगा। मुख्य बाजार में सुबह और रात में दो टाइम सफाई की व्यवस्था रहेगी।

स्पॉट फाईन होगा नपा ने ब्लैक स्क्वायड टीम का गठन किया है, जो प्रतिदिन स्पॉट का निरीक्षण करेगी। इसमें स्वास्थ्य प्रभारी अभिषेक पंड्या, पीयूष जोशी, धमेंद्र वाघेला, पंकज चौहान, कुलपदीप खोड़े, पंकज राठौर, शाकीर जलील, अशफाक खान, पंकज दाहोदिया, अजय चौहान, वेदिक दुर्गेश्वर को शामिल किया है। जो सुबह-शाम सड़कों की स्थिति देखा अगर यहां कचरा पाया जाता है स्पॉट फाइन की कार्रवाई होगी।



Source link