क्या है पृथ्वी का छेड़खानी कांड, जिसके बाद कोर्ट ने ठोका सिर्फ 100 रुपये फाइन

क्या है पृथ्वी का छेड़खानी कांड, जिसके बाद कोर्ट ने ठोका सिर्फ 100 रुपये फाइन


Last Updated:

Prithvi Shaw controversy: पृथ्वी शॉ का करियर विवादों में घिरा, आईपीएल 2025 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे, मुंबई कोर्ट ने सपना गिल केस में जवाब न देने पर 100 रुपये जुर्माना लगाया है.

गणेश चतुर्थी की पूजा में अपनी गर्लफ्रेंड संग पृथ्वी
नई दिल्ली: स्कूल क्रिकेट में धमाका करने के बाद जब पृथ्वी शॉ को पहली बार भारतीय टीम में चुना गया तो सबने कहा कि इस बल्लेबाज में तेंदुलकर, सहवाग और लारा की झलक एक साथ दिखती है. पृथ्वी शॉ का करियर जितनी तेजी से परवान चढ़ा उससे कहीं ज्यादा जल्दी खत्म भी हो गया. पहले फॉर्म खराब हुई तो लगा कि वह वापसी करेंगे, बाद में खबर लगी कि वग गलत आदतों से घिर चुके हैं.

पृथ्वी शॉ के एटिट्यूड को लेकर भी कई तरह की अफवाहें हैं. आईपीएल में मिलने वाली इजी मनी ने उन्हें पहले क्रिकेट से हटाया और फिर मायावी दुनिया की चकाचौंध में गुमराह कर दिया. हालात ये हैं कि भारतीय टीम तो छोड़िए अब पृथ्वी शॉ का सिलेक्शन मुंबई की घरेलू टीम में भी नहीं होता.

हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि भारी टैलेंटेड होने के बावजूद पृथ्वी शॉ को किसी फ्रैंचाइजी ने आईपीएल 2025 ऑक्शन में नहीं खरीदा. अनसोल्ड रहने के बाद उन्होंने अपनी घरेलू टीम मुंबई को छोड़ने का बड़ा फैसला लिया. और अब कोर्ट के एक फैसले के चलते वह दोबारा सुर्खियों में हैं.

दरअसल, मुंबई की डिंडोशी सेशंस कोर्ट ने पृथ्वी शॉ पर हाल ही में 100 रुपये का जुर्माना लगाया है. यह कार्रवाई एक युवती संग छेड़खानी मामले से संबंधित हैं. फरवरी 2023 में मुंबई के अंधेरी इलाके के एक पब में क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सपना गिल के बीच विवाद हुआ था.

सपना का आरोप था कि जब पब के भीतर उनके दोस्तों ने पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की तो क्रिकेटर न सिर्फ बुरा व्यव्हार किया बल्कि फोन भी छीनकर फेंक दिया. बाद में उन्हें और उनके दोस्तों के साथ मारपीट भी की गई. तब इस मामले ने जमकर मीडिया की सुर्खियां बटोरी थीं.

पृथ्वी शॉ की शिकायत पर सपना गिल के खिलाफ एफआईआर भी हुई थी, लेकिन सपना का कहना है कि पुलिस ने उनकी कोई भी रिपोर्ट नहीं लिखी, तब उन्होंने अंधेरी स्थित मजिस्ट्रेट कोर्ट में याचिका दायर की थी. अप्रैल 2024 में कोर्ट ने माना था कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में देरी की.

इसी मामले में अब कोर्ट ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ याचिका का जवाब न दाखिल करने के एवज में 100 रुपये का जुर्माना लगाया है.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

क्या है पृथ्वी का छेड़खानी कांड, जिसके बाद कोर्ट ने ठोका सिर्फ 100 रुपये फाइन



Source link