डिप्टी सीएम ने निर्माणाधीन कैंसर अस्पताल का किया निरीक्षण: बोले-200 बिस्तरों का अस्पताल जल्द होगा तैयार; रीवा में लंबे समय से दरकार – Rewa News

डिप्टी सीएम ने निर्माणाधीन कैंसर अस्पताल का किया निरीक्षण:  बोले-200 बिस्तरों का अस्पताल जल्द होगा तैयार; रीवा में लंबे समय से दरकार – Rewa News


रीवा में गुरुवार को डिप्टी सीएम ने निर्माणाधीन कैंसर अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों से निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी भी ली। डिप्टी सीएम ने बताया कि आज संजय गांधी अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन कैंसर यूनिट भवन का निरीक्

.

अस्पताल में लगेंगी आधुनिक मशीनें डिप्टी सीएम ने कहा कि इसके प्रारंभ होने से विंध्य क्षेत्र के कैंसर रोगियों को उपचार हेतु बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यहां आधुनिक मशीनें और स्पेशलिस्ट डॉक्टर उपचार के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही डॉक्टर्स कॉलोनी में निर्माणाधीन चिकित्सकों के नवीन आवासीय भवन का भी निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी व इंजीनियरों को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

डिप्टी सीएम ने प्रबंधक को मरीजों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

बताया गया कि रीवा में लंबे समय से कैंसर अस्पताल की डिमांड है। जहां लोगों को इलाज के लिए अभी भी कैंसर के इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुक करना पड़ रहा है। यही वजह है कि अब रीवा में कैंसर अस्पताल के निर्माण कार्य को जोर दिया जा रहा है।

अस्पताल भवन का निर्माण काम चल रहा है।

अस्पताल भवन का निर्माण काम चल रहा है।



Source link