नवाज बड़ी ताकत, 5 पेसर भी तैयार, पाक कोच ने बताया भारत के खिलाफ गेम प्‍लान

नवाज बड़ी ताकत, 5 पेसर भी तैयार, पाक कोच ने बताया भारत के खिलाफ गेम प्‍लान


Last Updated:

IND vs PAK T20I: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की स्पिन गेंदबाजी सबसे बड़ी ताकत है. कोच माइक हेसन ने मोहम्मद नवाज को दुनिया का नंबर-1 स्पिनर बताया. भारत-पाकिस्तान मैच पर सबकी नजरें हैं.

नवाज बड़ी ताकत, 5 पेसर भी तैयार, पाक कोच ने बताया भारत के खिलाफ गेम प्‍लानभारत इस मैच के दौरान फेवरेट माना जा रहा है. (File Photo)
नई दिल्‍ली. एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की नजरें भले ही अपने अभियान की शुरुआत ओमान के खिलाफ जीत से करने पर हो, लेकिन असल चर्चा रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान हाई-वोल्टेज मुकाबले की ही है. दुबई में होने वाले इस मैच से पहले पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने साफ कर दिया है कि उनकी टीम की सबसे बड़ी ताकत स्पिन गेंदबाजी होगी और इसी के दम पर वे भारत को चुनौती देंगे.

नवाज पर कोच को भरोसा
हेसन ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मोहम्मद नवाज इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाज हैं. हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 ट्राई-सीरीज के फाइनल में नवाज की हैट्रिक ने पाकिस्तान को 75 रनों से जीत दिलाई थी. कोच ने दावा किया कि यूएई की धीमी और टर्न लेने वाली पिचों पर स्पिन ही सबसे बड़ा हथियार साबित होगा. कोच ने कहा, “हमारे पास पांच स्पिन गेंदबाज हैं. मोहम्मद नवाज लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और रैंकिंग में भी पिछले छह महीनों में वह दुनिया के नंबर-1 स्पिनर रहे हैं. हमारे पास सलमान अली आगा जैसे विकल्प भी हैं, जिन्हें अभी ज्यादा गेंदबाज़ी का मौका नहीं मिला, लेकिन वे पाकिस्तान के टेस्ट स्पिनर हैं.”

पाकिस्‍तान के 5 पेसर भी तैयार
हेसन ने यह भी बताया कि अगर हालात स्पिन के पक्ष में न भी हुए तो पाकिस्तान के पास पांच तेज गेंदबाज़ मौजूद हैं, जो रफ्तार, रिवर्स स्विंग और विविधताओं से भारत के बल्लेबाज़ों को मुश्किल में डाल सकते हैं. भारत के खिलाफ रणनीति का जिक्र करते हुए हेसन ने अप्रत्यक्ष रूप से बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की बल्लेबाजी पर उठ रहे सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने माना कि आधुनिक क्रिकेट में पावरप्ले के दौरान तेज स्ट्राइक रेट बेहद जरूरी है और इसी मानसिकता के साथ टीम अपनी तैयारी कर रही है.

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homecricket

नवाज बड़ी ताकत, 5 पेसर भी तैयार, पाक कोच ने बताया भारत के खिलाफ गेम प्‍लान



Source link