नवोदय स्कूल बाड़ी से भागा 12 साल का छात्र: भोपाल में मिला, बोला पढ़ाई में मन नहीं लगता था, पुलिस ने 20 जगहों के सीसीटीवी खंगाले – Raisen News

नवोदय स्कूल बाड़ी से भागा 12 साल का छात्र:  भोपाल में मिला, बोला पढ़ाई में मन नहीं लगता था, पुलिस ने 20 जगहों के सीसीटीवी खंगाले – Raisen News



रायसेन के नवोदय स्कूल बाड़ी से भागा 12 साल का छात्र चंद्रमोहन अहिरवार भोपाल में मिल गया है। कक्षा 7 का छात्र स्कूल के कैमरों से बचता हुआ भाग गया था। तीन दिन बाद उसे भोपाल के आनंद नगर स्थित हनुमान मंदिर में देखा गया।

.

छात्र बोला- पढ़ाई में मन नहीं लगता इसलिए भागा चंद्रमोहन का परिवार आनंद नगर में ही रहता है। पूछताछ में उसने बताया कि पढ़ाई में मन नहीं लगने के कारण वह स्कूल से भाग गया। बाड़ी पुलिस की दो टीमें और स्कूल स्टाफ लगातार तीन दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे।

पुलिस और स्कूल स्टाफ ने करीब 20 अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इन्हीं फुटेज के आधार पर पुलिस चंद्रमोहन तक पहुंची। आनंद नगर पुलिस चौकी में स्कूल स्टाफ ने पुलिस की मौजूदगी में चंद्रमोहन को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।



Source link