Last Updated:
वज्मा पहली बार तब चर्चा में आईं जब 2022 के एशिया कप के दौरान स्टेडियम में उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. क्रिकेट के प्रति उनका जुनून और कैमरे के सामने उनका आत्मविश्वास फैन्स को खूब पसंद आया. तभी से वे अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की सबसे चर्चित सपोर्टर मानी जाती हैं
वज्मा पहली बार तब चर्चा में आईं जब 2022 के एशिया कप के दौरान स्टेडियम में उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. क्रिकेट के प्रति उनका जुनून और कैमरे के सामने उनका आत्मविश्वास फैन्स को खूब पसंद आया. तभी से वे अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की सबसे चर्चित सपोर्टर मानी जाती हैं.
खूबसूरत चेहरे की मालिक वज्मा वैसे तो अफगानिस्तान टीम की सपोर्टर हैं, लेकिन जब जब उनको मौका मिलता है वो खुले तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी अपना प्यार जताने में परहेज नहीं करती.. एशिया कप 2023 के दौरान जब भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होना था, तब उन्होंने विराट कोहली की जर्सी पहनी थी. यह जर्सी 2022 के एशिया कप की थी और उस पर विराट का ऑटोग्राफ भी था. उनकी यह तस्वीर तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. बातचीत में पता चला कि वो विराट कोहली की जबरदस्त फैन है और उनका मैच देखने कहीं भी जा सकती है.
कौन है वज्मा अयूबी?
उनकी ग्लैमरस लाइफस्टाइल, क्रिकेट के प्रति जुनून और भारतीय खिलाड़ियों के लिए उनका समर्थन उन्हें चर्चा का विषय बना देता है. वज्मा अयूबी सिर्फ एक क्रिकेट फैन्स नहीं, बल्कि बिजनेस, फैशन और सोशल एक्टिविज्म की दुनिया में भी अपना खास स्थान रखती हैं. क्रिकेट के मैदान पर उनका जलवा और जलाल लगातार हम सब देखते और सुनते रहते है और जब जब वो खेल के मैदान पर नजर आती है तो चर्चा सिर्फ उनकी होने लगती है और एक बार फिर एशिया कप में वो सुर्खिया बटोर रही है.