Bajrang Punia Father Death: भारतीय ओलंपिक मेडलिस्ट रेसलर और कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया के घर मातम पसरा गया है. 11 सितंबर को अचानक उनके पिता के निधन से घर में माहौल गमगीन हो गया है. बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. बता दें कि उनके पोता फेफड़ों की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे थे और पिछले 18 दिनों से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.
सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट
बजरंग पूनिया ने एक्स पर लिखा, ‘बापूजी हमारे साथ नहीं रहे. आज शाम सवा छह बजे उन्होंने आखिरी सांस ली. उन्होंने बड़ी मेहनत से हम लोगों को यहाँ तक पहुंचाया था. वे हमारे पूरे परिवार की रीढ़ थे. समझ नहीं आ रहा कि उनके बिना आगे जीवन कैसा होगा. उनका अंतिम संस्कार हमारे गांव खुडन में सुबह 11 बजे किया जाएगा. बजरंग पूनिया. हरेंद्र पूनिया.’
— Bajrang Punia(@BajrangPunia) September 11, 2025