Last Updated:
Salman Ali Agha Injury Latest News: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले सलमान अली आगा की गर्दन में ऐंठन, PCB ने चोट को गंभीर न बताते हुए आराम दिया. भारत और पाकिस्तान के बीच संडे को मैच होना है.
भारत पाकिस्तान के बीच रविवार को अहम मैच है. (File Photo)PCB के मीडिया मैनेजर ने दी सफाई
पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी हरकतों से साफ दिख रहा था कि दर्द उन्हें परेशान कर रहा है. हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मीडिया मैनेजर ने तुरंत सफाई देते हुए कहा कि ये चोट गंभीर नहीं है और कप्तान को सिर्फ प्रिकॉशन के तौर पर आराम दिया गया है. उम्मीद जताई जा रही है कि शुक्रवार को ओमान के खिलाफ होने वाले पाकिस्तान के पहले मुकाबले से पहले वे पूरी तरह फिट हो जाएंगे. लेकिन भारतीय फैंस के लिए ये खबर किसी स्पॉइलर अलर्ट से कम नहीं. ऐसा इसलिए क्योंकि रविवार को दुबई में होने वाला भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी टक्कर माना जाता है. ऐसे में अगर कप्तान ही फिटनेस की समस्या से जूझें, तो टीम का आत्मविश्वास हिलना लाजमी है.
एक्स्ट्रा स्पिनर के साथ आई है पाकिस्तान
पाकिस्तान ने हाल ही में टी20 ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अफगानिस्तान को 75 रन से हराया था. मोहम्मद नवाज की हैट्रिक उस जीत की सबसे बड़ी चर्चा रही. इस जीत से टीम का मनोबल जरूर बढ़ा, लेकिन एशिया कप का दबाव और भारत से भिड़ंत का दबाव अलग ही होता है. पाकिस्तान ने यूएई की धीमी और टर्न लेने वाली पिचों को देखते हुए इस बार अपनी टीम में ज्यादा स्पिनरों को शामिल किया है. ट्राई सीरीज में यही रणनीति उनके काम आई और अब एशिया कप में भी यही उम्मीद की जा रही है.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें