महज 106 गेंदों पर खत्म हो गया IND vs UAE मैच, जानिए कितनी गेंदों में निपट गया T20I इतिहास का सबसे छोटा मैच

महज 106 गेंदों पर खत्म हो गया IND vs UAE मैच, जानिए कितनी गेंदों में निपट गया T20I इतिहास का सबसे छोटा मैच


भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच एशिया कप 2025 का T20I मैच इतिहास में दर्ज हो गया. यह मैच महज 106 गेंदों पर ही खत्म हो गया. इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की टीम को भारतीय गेंदबाजों ने 13.1 ओवर में 57 रन पर ऑल आउट कर दिया. जवाब में टीम इंडिया ने 4.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाकर 93 गेंद रहते मैच 9 विकेट से जीत लिया. UAE के लिए आलिशान शराफू ने सर्वाधिक 22 रन बनाए. वहीं, कप्तान मुहम्मद वसीम ने 19 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका. भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके.

महज 106 गेंदों पर खत्म हो गया IND vs UAE मैच

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच एशिया कप 2025 का टी20 इंटरनेशनल मैच महज 106 गेंदों में ही खत्म हो गया. भारत ने इससे पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में इतना छोटा मैच कभी भी नहीं खेला था. 57 रन टी20 इंटरनेशनल में यूएई का न्यूनतम स्कोर है. यह टी20 इंटरनेशनल में किसी भी टीम का भारत के खिलाफ सबसे न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड है. इससे पहले साल 2023 में न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ सिर्फ 66 रन पर ढेर हो गई थी.

Add Zee News as a Preferred Source


कितनी गेंदों में निपट गया T20I इतिहास का सबसे छोटा मैच

T20I इतिहास का एक मैच ऐसा भी है, जो बारिश या अन्य कारणों से संशोधित नहीं होने के बावजूद भी महज 54 गेंदों में ही खत्म हो गया. T20I इतिहास का यह छोटा मैच आइल ऑफ मैन और स्पेन के बीच 26 फरवरी 2023 को खेला गया था. इस T20I मैच में पहले बैटिंग करते हुए आइल ऑफ मैन की टीम 8.4 ओवर में सिर्फ 10 रन पर ऑलआउट हो गई थी. जवाब में स्पेन की टीम में सिर्फ 2 गेंद पर ही 13 रन बनाते हुए 118 गेंद बाकी रहते 10 विकेट से जीत दर्ज कर ली. यह T20I के इतिहास में सबसे ज्यादा गेंदें बाकी रहते किसी भी टीम की सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है.

भारत ने 93 गेंद बाकी रहते यह मैच 9 विकेट से जीत लिया

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. यूएई भारतीय गेंदबाजों के सामने 13.1 ओवर में मात्र 57 रन पर सिमट गई. भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4, शिवम दुबे ने 3 और बुमराह, अक्षर और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिए. 58 रन के लक्ष्य को भारत ने 4.3 ओवर में हासिल कर लिया. अभिषेक और गिल ने 3.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की. इस स्कोर पर अभिषेक शर्मा 16 गेंद पर 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए. तीसरे नंबर पर उतरे सूर्यकुमार यादव ने गिल के साथ मिलकर भारत को 9 विकेट से जीत दिला दी. भारत ने 4.3 ओवर में 1 विकेट पर 60 रन बनाते हुए 93 गेंद बाकी रहते यह मैच 9 विकेट से जीत लिया. गिल 9 गेंद पर 20 जबकि सूर्या 2 गेंद पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे.



Source link