मैहर में प्रभारी मंत्री ने किया सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण: कहा- पहले नंगे पैर स्कूल जाते थे और गोबर से लिपाई कर बैठने की व्यवस्था करते थे – Maihar News

मैहर में प्रभारी मंत्री ने किया सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण:  कहा- पहले नंगे पैर स्कूल जाते थे और गोबर से लिपाई कर बैठने की व्यवस्था करते थे – Maihar News


पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा मैहर जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह रेवांचल एक्सप्रेस से मैहर पहुंचीं। स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

.

मंत्री ने 30 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सदीपनि विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद किया और विद्यालय में शिक्षा की स्थिति का जायजा लिया। शिक्षकों की उपस्थिति और अनुपस्थिति का भी विवरण लिया। साथ ही प्राइवेट स्कूलों से सांदीपनि विद्यालय में आए विद्यार्थियों की संख्या की जानकारी भी ली।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कांग्रेस शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय वे नंगे पैर स्कूल जाते थे। टाट-पट्टी लेकर जाते और गोबर से लिपाई कर बैठने की व्यवस्था करते थे।

पीआईयू की अधिकारी मंदाकिनी गुप्ता को भवन निर्माण जनवरी माह तक पूरा करने के निर्देश दिए गए।



Source link