राजगढ़ से ISIS से जुड़ा आतंकी गिरफ्तार: भाजपा नेता ने देशद्रोही गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा जताया – rajgarh (MP) News

राजगढ़ से ISIS से जुड़ा आतंकी गिरफ्तार:  भाजपा नेता ने देशद्रोही गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा जताया – rajgarh (MP) News



राजगढ़ जिले के ब्यावरा से दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को ISIS से जुड़े आतंकवादी कामरान कुरैशी को गिरफ्तार किया। स्पेशल सेल की टीम ने शहीद कॉलोनी में उसके आवास पर छापा मारकर उसे पकड़ लिया।

.

भाजपा जिला महामंत्री देवी सिंह सोंधिया ने कहा कि यह कार्रवाई जांच एजेंसियों की सक्रियता का परिणाम है। उन्होंने बताया कि राजगढ़ जिले में ISIS की गतिविधियां चल रही थीं और कामरान उन गतिविधियों में लिप्त था।

सोंधिया ने आगे कहा कि कुछ दिन पहले मिलादुन्नबी पर ब्यावरा में फिलिस्तीन समर्थक जुलूस और टी-शर्ट देखी गई थी। ऐसे देशद्रोही तत्वों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना आवश्यक था।

पुलिस अब कामरान के नेटवर्क और संबंधों की जांच कर रही है। सोंधिया ने भरोसा जताया कि जो भी लोग उसे संरक्षण देने या ISIS में लिप्त हैं, उन्हें भी कोई नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि भारत में किसी भी देशद्रोही गतिविधि को सफल नहीं होने दिया जाएगा।



Source link