रोहित शर्मा नहीं… इस खूंखार बल्लेबाज ने एक वनडे पारी में ठोके हैं सबसे ज्यादा छक्के

रोहित शर्मा नहीं… इस खूंखार बल्लेबाज ने एक वनडे पारी में ठोके हैं सबसे ज्यादा छक्के


वनडे क्रिकेट में बैट्समैन अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से जमकर रन बरसाते हैं. कई बार वनडे क्रिकेट की एक पारी में जमकर चौके-छक्के लगते हैं. ऐसा ही एक रिकॉर्ड वनडे क्रिकेट की एक इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का है, जब बल्लेबाज कहर बनकर गेंदबाजों से मानों किसी जन्म का बदला ले रहे हों. आज हम आपको बताएंगे उस खिलाड़ी के बारे में जिसने वनडे क्रिकेट में अपनी तूफानी पारी के दम पर एक ही पारी में दनादन छक्के जड़ विरोधी टीम के पसीने छुड़ा दिए थे.

इयोन मोर्गन की तूफानी पारी

इंग्लैंड के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन वनडे क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में नंबर 1 पर हैं. मोर्गन ने साल 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में मात्र 71 गेंदों में 148 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 17 छक्के ठोक विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया था. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 17 छक्के और 4 चौके जमाए थे. इस दौरान उनका बैटिंग स्ट्राइक रेट 208.78 का रहा.

Add Zee News as a Preferred Source


अफगानिस्तान को 150 रनों से रौंदा

साल 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे विश्व कप मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत काफी ताबड़तोड़ हुई. जॉनी बेयरस्टो ने 90 और जो रूट ने 88 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ाया. फिर बची कसर को इंग्लैंड के उस समय के कप्तान इयोन मोर्गन ने पूरी करते हुए 71 गेंदों में शानदार 148 रनों की आतिशी पारी खेली. इन तीनों खिलाड़ियों की तूफानी पारी के बदौलत इंग्लैंड का स्कोर 397/6  जा पहुंचा, जिसके जवाब में अफगानिस्तान 247 रन बना सकी और इंग्लैंड ये मैच 150 रनों जीत गई. 

ये भी पढ़ें: ‘अभी आराम करूंगा…’, एशेज को लेकर कमिंस का सनसनीखेज खुलासा, 21 नवंबर से होगी ऐतिहासिक जंग

मोर्गन का वनडे करियर

मोर्गन ने अपने वनडे करियर की शुरुआत साल 2006 में की थी. उन्होंने अपने वनडे करियर में खेले 248 मैचों की 230 पारियों में 39.08 के औसत और 140.89 के स्ट्राइक रेट से 7701 रन बनाए थे. मोर्गन ने अपने वनडे करियर के दौरान 14 शतक और 47 अर्धशतक जड़े हैं. उनके करियर का उच्चतम स्कोर 148 रनों का रहा है.



Source link