विदिशा में राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता में सेमीफाइनल का रोमांच: अंडर-19 में लवराज और नमन, अंडर-17 में यथार्थ-शिवांश की टक्कर – Vidisha News

विदिशा में राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता में सेमीफाइनल का रोमांच:  अंडर-19 में लवराज और नमन, अंडर-17 में यथार्थ-शिवांश की टक्कर – Vidisha News


विदिशा में चल रही 69वीं राज्य स्तरीय शालेय लॉन टेनिस प्रतियोगिता के चौथे दिन (गुरुवार) ओपन मैच हुए। इस प्रतियोगिता में संभागवार चयन प्रक्रिया के तहत प्रथम स्थान की टीम से तीन और द्वितीय स्थान की टीम से दो खिलाड़ियों का चयन किया जाता है।

.

अंडर-19 बालक वर्ग में लवराज पावा ने भोपाल के पुष्पेंद्र को 10-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उनका मुकाबला मोहम्मद आसिम से होगा। भोपाल संभाग के नमन रघुवंशी ने दिवीत देशवाल को 10-5 से हराकर श्रेयांश शर्मा से भिड़ने का टिकट कटाया।

अंडर-17 बालक वर्ग में यथार्थ का मुकाबला शिवांश से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में युग जैन और अर्णव सक्सेना आमने-सामने होंगे। अंडर-14 बालक वर्ग में ऋग्वेद, सागर पांडेय, रियांश और ईशान सेमीफाइनल में पहुंचे।

बालिका वर्ग में भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अंडर-19 में सुहानी बलथरी ने योगिता को हराकर वाणी से भिड़ने का मौका हासिल किया। दूसरा सेमीफाइनल कृति और निकिता के बीच खेला जाएगा।

अंडर-17 बालिका वर्ग में अमायरा का मुकाबला चार्बी से और खुशी बघेल का ख्याति शर्मा से होगा। अंडर-14 में डैनी जोशी, अन्या खान, मैथिली और आण्विक द्विवेदी ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी शिशुपाल सिंह जाटव और स्प्रिंगफील्ड स्कूल के डायरेक्टर करण राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वरिष्ठ खेल शिक्षक प्रशांत रघुवंशी, ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी अंबेश सोनी और मीडिया प्रभारी पंकज भी मौजूद रहे।

देखिए तस्वीरें…



Source link