वेस्टइंडीज सीरीज की तैयारी के लिए वाशिंगटन सुंदर जाएंगे इंग्लैंड

वेस्टइंडीज सीरीज की तैयारी के लिए वाशिंगटन सुंदर जाएंगे इंग्लैंड


Last Updated:

भारतीय हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप 2025 अभियान के आखिरी दो मैचों के लिए हैम्पशर से जुड़ गए हैं. इंग्लिश काउंटी टीम ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की. हैम्पशर के क्रिकेट निदेशक जाइल्स वाइट …और पढ़ें

वेस्टइंडीज सीरीज की तैयारी के लिए वॉशिंगटन सुंदर जाएंगे इंग्लैंड
नई दिल्ली. भारतीय टेस्ट टीम का अभिन्न अंग बन चुके वाशिंगटन सुंदर को इंग्लैंड की परिस्थितियों में खेलने से फ़ायदा होगा और वे हैम्पशायर की टीम की मदद ज़रूर कर सकते हैं, जो अब रेलीगेशन की दौड़ में है. सुंदर दो मैचों काउंटी मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे. भारत की एशिया कप टीम और भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज़ में न चुने जाने के बाद, सुंदर कुछ मौकों पर खेलने के लिए उपलब्ध थे.

बीसीसीआई ने लखनऊ में होने वाले ऑस्ट्रेलिया ए मैचों के लिए मानव सुथार, तनुश कोटियन और हर्ष दुबे जैसे स्पिन-गेंदबाज़ी ऑलराउंडरों को चुना है. हालाँकि, बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन के बाद अब सुंदर का भारतीय टेस्ट टीम में होना लगभग तय है. गाबा और मैनचेस्टर में उनकी यादगार पारियाँ हमेशा याद रखी जाएँगी. इसके अलावा, जब भारत ने आखिरी बार न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट मैच खेला था, तब सुंदर ने सिर्फ़ दो टेस्ट मैचों में 16 विकेट लिए थे.

काउंटी खेलेंगे सुंदर

25 वर्षीय सुंदर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 40 बार हिस्सा लिया है, जिनमें से 13 टेस्ट मैच हैं, और 34 की औसत से 1800 से अधिक रन बनाए हैं. उन्होंने 28 की औसत से 91 विकेट भी लिए हैं, जिसमें पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ 7-59 की पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था.  काउंटी चैंपियनशिप के डिवीज़न वन में बने रहने की हैम्पशायर की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि मई में ससेक्स के खिलाफ मैच में “औसत से कम” पिच तैयार करने के लिए उस पर आठ अंक का जुर्माना लगाया गया. हैम्पशायर पर 5000 पाउंड का जुर्माना भी लगाया गया. इस सजा के कारण वे तालिका में पाँचवें से आठवें स्थान पर खिसक गए हैं, और दो मैच बाकी रहते हुए रेलीगेशन ज़ोन से केवल छह अंक दूर हैं.  हैम्पशायर को अब समरसेट और चैंपियन सरे के खिलाफ एक तनावपूर्ण मुकाबले का सामना करना है, साथ ही दोनों घरेलू सफ़ेद गेंद प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना है.

हैंपशायर को सुंदर से होप 

हैम्पशर के क्रिकेट निदेशक जाइल्स वाइट ने उनके अनुबंध पर खुशी व्यक्त की. वाशिंगटन ने भारत और इंग्लैंड के बीच हुई पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया था. वाइट ने कहा, ‘‘काउंटी चैंपियनशिप के लिए वाशिंगटन को क्लब में शामिल कर हमें खुशी हो रही है. इस गर्मी में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की श्रृंखला उनके लिए शानदार रही. समरसेट और सरे के खिलाफ आने वाले दो मैचों में वह अहम भूमिका निभाएंगे. इंग्लैंड में  पांच मैचों की श्रृंखला में वाशिंगटन ने 47 के औसत से 284 रन बनाए जिसमें ओल्ड ट्रैफर्ड में बनाया गया उनका पहला शतक भी शामिल है उन्होंने सात विकेट भी लिए. वाशिंगटन काउंटी क्रिकेट में दूसरी बार खेलेंगे इससे पहले उन्होंने 2022 में लंकाशर के लिए चैंपियनशिप और वनडे कप खेला था. हैम्पशर ने वाशिंगटन के तौर पर इस साल दूसरे भारतीय खिलाड़ी से अनुबंध किया है। इससे पहले बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने इस सत्र में चैंपियनशिप में टीम के पहले चार मैच में खेले थे.

homecricket

वेस्टइंडीज सीरीज की तैयारी के लिए वाशिंगटन सुंदर जाएंगे इंग्लैंड



Source link