शहडोल कोतवाली थाने में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई ।
शहडोल के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 42 लाख रुपए की ठगी हुई है। पांडवनगर निवासी ममता बंसल को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर इन्वेस्टमेंट का लालच दिया गया था।
.
पिता की रिटायरमेंट फंड से गंवाए 42 लाख
ठगों ने शुरुआत में 1000 रुपए के इन्वेस्टमेंट पर 1500 रुपए का लाभ दिखाया। इस लालच में आकर ममता नामक महिला ने अपनी बचत के पैसे जमा करना शुरू कर दिए। उन्होंने चार बार बैंक जाकर कुल 42 लाख रुपए जमा कराए। यह पैसा उनके पिता की रिटायरमेंट की बचत का था।
कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शहडोल साइबर सेल प्रभारी सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि यह एक इन्वेस्टमेंट फ्रॉड है। टेलीग्राम ग्रुप में दिए गए सभी कॉन्टैक्ट नंबर फर्जी हैं। पुलिस ने लोगों को सचेत किया है कि वे ऐसे लालच में न आएं। कोतवाली पुलिस और साइबर टीम मिलकर मामले की जांच कर रही है।