दतिया जिले में गुरुवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, 33 केवी और 33/11 केवी लाइनों के रखरखाव के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली काटी जाएगी। इस दौरान तीन 33 केवी फीडर और 11 अन्य
.
नयाखेडा, राजघाट और डगरई के 33 केवी फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा गंधापरी, उमरई, दुरसड़ा, रिछार, पिपरजा कला, नेहरूका, बड़ोनी, बरगय, लमकना, लहरा और कमरारी के 11 केवी आबादी फीडर से जुड़े इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम पहले से निपटा लें। विभाग ने आश्वासन दिया है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं से बिजली कटौती के दौरान सावधानी बरतने का अनुरोध किया गया है।