Last Updated:
एशिया कप में भारतीय टीम के खिलाफ महज 57 रन पर सिमटने वाली टीम यूएई के कोच लाल चंद राजपूत ने कहा कि उनके खिलाड़ियों ने सपने में भी ऐसी खतरनाक गेंदबाजी का सामना नहीं किया है.
यूएई के मुख्य कोच लालचंद राजपूत ने बुधवार को एशिया कप में भारत से नौ विकेट से मिली हार के बाद अपने खिलाड़ियों का बचाव किया. उन्होंने कहा कि उनके बल्लेबाजों को पहली बार इतनी बेहतरीन गेंदबाजी का सामना करना पड़ा और वे विपक्षी खेमे के बड़े नामों के दबाव में आ गए. यूएई की टीम 13.1 ओवर में 57 रन पर ढेर हो गई और भारत ने छोटा सा लक्ष्य सिर्फ 4.3 ओवर में ही हासिल कर लिया.
कुलदीप यादव ने एशिया कप के पहले मैच में झटके 4 विकेट
कुलदीप यादव ने 2.1 ओवर में चार विकेट लिए. शिवम दुबे ने 2 ओवर की गेंदबाजी कर तीन विकेट अपने नाम किए. वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों ने एक एक विकेट लेकर अपनी भूमिका बखूबी निभाई. पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच राजपूत ने हार के बाद कहा, ‘‘ वे इस तरह के गेंदबाजों का सामना कभी नहीं करते, वे बड़े नामों से दबाव में आ गए. ’’
2⃣.1⃣ Overs
7⃣ Runs
4⃣ WicketsFor his magical 🪄 bowling display, Kuldeep Yadav bags the Player of the Match award! 🙌 🙌