पीड़ित ने अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
शाजापुर में एक नाबालिग छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के पास गुरुवार दोपहर करीब 4:40 बजे की है।
.
दरअसल, स्कूल की छुट्टी के बाद बलराम सिंह (16) गांधी हॉल के सामने स्कूल के मैदान से गुजर रहा था। वहां लक्ष्मीनगर के रहने वाले शुभम, आशीष और हर्ष खड़े थे।
गाली-गलौज कर छात्र से की मारपीट
आरोपियों ने बलराम सिंह को बुलाया और उसे तेज चलने को लेकर विवाद शुरू किया। विरोध करने पर तीनों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद तीनों ने मिलकर थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की। आशीष मालवीय ने चाकू से हमला करने की भी कोशिश की।
पीड़ित को जान से मारने की दी धमकी
मौके पर मौजूद देवराज गोहिल, राजपाल राजपूत और अजय राजपूत ने बीच-बचाव किया। आरोपियों ने जाते समय पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़ित ने मामूली चोटें होने के कारण मेडिकल नहीं कराने की इच्छा जताई है।