हो गया साफ… अगले मैच में शतक ठोकेगा भारत का ये खूंखार बल्लेबाज! रहम की भीख मांगेंगे पाकिस्तानी

हो गया साफ… अगले मैच में शतक ठोकेगा भारत का ये खूंखार बल्लेबाज! रहम की भीख मांगेंगे पाकिस्तानी


Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में भारत ने जीत के साथ आगाज किया है. भारत ने इस टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 93 गेंदें बाकी रहते 9 विकेट से मात दे दी. इस प्रचंड जीत के बाद अब भारत का अगला टारगेट पाकिस्तान की टीम है. भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 टूर्नामेंट का महामुकाबला रविवार 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा. पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में भारत का एक खूंखार बल्लेबाज शतक ठोक सकता है. यह बल्लेबाज चौके और छक्कों का ऐसा तूफान मचाएगा कि पाकिस्तान के गेंदबाज रहम की भीख मांगते हुए नजर आएंगे.

अगले मैच में शतक ठोकेगा भारत का यह खूंखार बल्लेबाज!

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ मैच में भारत के इस बेरहम बल्लेबाज ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी का जबरदस्त ट्रेलर दिखा दिया है. ऐसे में वह अगले मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों को बख्शने के मूड में नहीं है. भारत ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की टीम को 13.1 ओवर में सिर्फ 57 रन पर ही ढेर कर दिया. इसके बाद भारत ने यह टारगेट महज 4.3 ओवर में ही चेज कर लिया. टीम इंडिया के खूंखार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों पर 30 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. अभिषेक शर्मा जिनका T20I में स्ट्राइक रेट 193.50 का है, वह अगले मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


रहम की भीख मांगेंगे पाकिस्तानी

अभिषेक शर्मा 14 सितंबर को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले एशिया कप 2025 के मैच में तूफानी शतक ठोक सकते हैं. अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के लिए 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 33.24 की औसत और 193.50 की स्ट्राइक रेट से 565 रन कूटे हैं, जिसमें 48 चौके और 44 छक्के शामिल रहे हैं. अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में 2 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं. दुनिया का कोई भी गेंदबाज T20I में अभिषेक शर्मा के सामने बॉलिंग नहीं करना चाहेगा. गेंदबाज मानों अभिषेक शर्मा की कातिलाना बल्लेबाजी के सामने रहम की भीख मांगते हुए नजर आते हैं.

पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर चर्चा लूटी

अभिषेक शर्मा ने दुबई में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ एशिया कप 2025 के मैच में बुधवार को अपनी पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर चर्चा लूटी थी. पहली ही गेंद से अभिषेक शर्मा आक्रामक थे और उन्होंने UAE के गेंदबाज हैदर अली की गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़कर तुरंत अपना दबदबा बना लिया. अभिषेक शर्मा तलवार की तरह बल्ला चलाते हैं और आसमानी छक्कों से बवंडर मचाकर रख देते हैं. अभिषेक शर्मा क्रीज पर आते ही बड़े से बड़े गेंदबाज की धज्जियां उड़ानी शुरू कर देते हैं. अभिषेक शर्मा पल भर में मैच पलटने में माहिर हैं. अभिषेक शर्मा यह साबित भी कर चुके हैं कि वह कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं. अभिषेक शर्मा काफी तेजी से रन बनाने की काबिलियत रखते हैं.

28 गेंदों में ठोका शतक

अभिषेक शर्मा ने 5 दिसंबर 2024 को मेघालय के खिलाफ सैय्यद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2024 टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान 28 गेंदों में शतक ठोक दिया था. अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में शतक जड़कर टी20 क्रिकेट के इतिहास में किसी भारतीय द्वारा बनाए गए सबसे तेज शतक के महारिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली थी. बता दें कि अभिषेक शर्मा के इस कमाल से चंद मैच पहले ही 27 नवंबर 2024 को गुजरात के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने त्रिपुरा के खिलाफ 28 गेंदों में शतक ठोका था. उर्विल पटेल ने इस मैच में 35 गेंदों पर 113 रनों की नाबाद पारी खेली थी. उर्विल पटेल की पारी में 12 छक्के और 7 चौके शामिल रहे. उर्विल पटेल का स्ट्राइक रेट इस दौरान 322.85 था. अभिषेक शर्मा ने उर्विल पटेल के कारनामे को दोहरा दिया. अभिषेक शर्मा ने पंजाब के लिए खेलते हुए मेघालय के खिलाफ सैय्यद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2024 टूर्नामेंट के मैच में 28 गेंदों में शतक जड़ दिया. अभिषेक शर्मा ने मेघालय के खिलाफ मैच में 29 गेंदों पर 106 रनों की नाबाद पारी खेली थी. अभिषेक शर्मा की पारी में 11 छक्के और 8 चौके शामिल रहे. अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट इस दौरान 365.51 था.

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारतीय मूल के एस्टोनियाई क्रिकेटर साहिल चौहान के नाम पर दर्ज है. साहिल चौहान के नाम पर फिलहाल टी20 क्रिकेट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. एस्टोनिया के साहिल चौहान ने 17 जून 2024 को साइप्रस के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल मैच में 27 गेंदों में शतक जड़ दिया था. साहिल चौहान ने 41 गेंदों पर 144 रनों की नाबाद पारी खेली थी. साहिल चौहान की पारी में 18 छक्के और 6 चौके शामिल रहे. साहिल चौहान का स्ट्राइक रेट इस दौरान 351.21 था. साहिल चौहान ने इस रिकॉर्ड के साथ क्रिस गेल के पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया था, जिन्होंने IPL में 30 गेंदों में शतक बनाया था.



Source link