43 छक्के, टी20 में ऐसा पहले कभी नहीं देखा, अकरम हुए ‘सिक्सर किंग’ के मुरीद

43 छक्के, टी20 में ऐसा पहले कभी नहीं देखा, अकरम हुए ‘सिक्सर किंग’ के मुरीद


Last Updated:

अभिषेक शर्मा टी20 के विस्फोटक बल्लेबाज हैं. दुनिया के नंबर वन टी20 ओपनर ने एशिया कप के अपने पहले मैच में यूएई के खिलाफ छोटी लेकिन मैच विनिंग पारी खेली. अभिषेक ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे जता दिए.

अभिषेक शर्मा ने पहली गेंद पर छक्का जड़कर खोला खाता.
नई दिल्ली. अभिषक शर्मा ने एशिया कप के पहले ही मैच में अपने इरादे जता दिए हैं कि आने वाले मुकाबलों में उन्हें रोकना विपक्षी टीम के गेंदबाजों के लिए आसान नहीं होगा. बाएं हाथ के इस युवा ओपनर ने यूएई के खिलाफ छोटी लेकिन विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई. अभिषेक टी20 क्रिकेट के बहुत विध्वंसक बल्लेबाज के रूप में उभर रहे हैं.अभिषेक की विस्फोटक बल्लेबाजी के कायल पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम भी हो गए हैं. अकरम का कहना है कि उन्होंने ऐसा बललेबाज टी20 में पहले कभी नहीं देखा.अभिषेक पहली बार एशिया कप में खेल रहे हैं. इससे पहले वह टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल मैचों में और आईपीएल में अपनी कौशल का लोहा मनवा चुके हैं.

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने यूएई के खिलाफ अपने पहले मैच में 16 गेंदों पर ताबड़तोड़ 30 रन बनाए जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल थे. उन्होंने यूएई के खिलाफ मुकाबले में क्रीज पर कदम रखते ही पहली गेंद को छक्के के लिए बाउंड्री के पार भेज दिया जबकि दूसरी गेंद पर चौका जड़ा. अभिषेक की इस विध्वंसक बल्लेबाजी को देखकर एशिया कप में कमेंट्री कर रहे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा, ‘ अभिषक शर्मा जो करते हैं वो अश्विसनीय है.टी20 में मैंने ऐसा पहले ऐसा कुछ नहीं देखा है.’ अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की पहली 15 पारियों में छक्कों की बरसात कर दी है.

5 ओवर में 69 का टारगेट… बारिश ने किया इंग्लैंड का काम खराब, दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी20 में मेजबानों को दी मात

अभिषेक शर्मा बतौर ओपनर 15वीं पारी खेलने उतरे थे
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने एशिया कप में यूएई के खिलाफ अपनी 17वीं पारी बतौर बल्लेबाज के तौर पर खेली जबकि एक ओपनर के नाते वह 15वीं पारी टी20 इंटरनेशनल खेलने में उतरे थे. इस दौरान उन्होंने तीन छक्के लगाए. बाएं हाथ के होनहार ओपनर अभिषेक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली 15 पारियों में संजू सैमसन के मुकाबले दस छक्के अधिक लगाए हैं. अभिषेक के टी20 की पहली 15 पारियों में 43 छक्के हो गए हैं. वहीं संजू सैमसन पहली 15 पारियों में 33 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. इस लिस्ट में केएल राहुल 31 सिक्स के साथ तीसरे जबकि यशस्वी जायसवाल 28 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर हैं.

रोहित शर्मा के क्लब में पहुंचे अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा के विशेष क्लब में एंट्री मारी है. अभिषेक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले रोहित शर्मा ने साल 2021 में इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद की गेंद पर छक्का जड़कर खाता खोला था जबकि 2024 में यशस्वी जायसवाल ने हरारे में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा की गेंद पर यही काम किया था. संजू सैमसन ने 2025 में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर छक्का जड़कर अपना खाता खोला था.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

43 छक्के, टी20 में ऐसा पहले कभी नहीं देखा, अकरम हुए ‘सिक्सर किंग’ के मुरीद



Source link