Last Updated:
ENG vs SA first T20 match reports highlights: साउथ अफ्रीका ने बारिश से प्रभावित पहले टी20 मैच में इंग्लैंड को 14 रन से हरा दिया. इस मैच में इंग्लैंड के सामने 5 ओवर में संशोधित लक्ष्य 69 रन का मिला था जिसे मेजबा…और पढ़ें
वर्षा से प्रभावित पहले टी20 में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने एक रन पर ओपनर रायन रिकेल्टन का विकेट गंवा दिया. इसके बाद 37 के स्कोर पर कप्तान एडेन मार्करम आउट हुए वहीं 73 रन के स्कोर पर डेवाल्ड ब्रेविस भी पवेलियन लौट गए.मार्करम 14 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए जबकि ब्रेविस ने 10 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली. डेनेवैन फरेरा ने 11 गेंदों पर 25 रन का की तेजतर्रार पारी खेली. साउथ अफ्रीका ने 7.5 ओवर में 5 विकेट पर 97 रन बना लिए थे. इसके बाद बारिश ने खेल में खलल डाला.
साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसेन और कॉब्रिन बॉश ने दो दो विकेट चटकाए. इंग्लैंड की टीम 5 विकेट पर 54 रन ही बना पाई और मुकाबला गंवा बैठी. तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच 12 सितंबर को मैनचेस्टर में भारतीय समय के मुताबिक रात 11:00 बजे से खेला जाएगा.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें