LIVE: हांगकांग को हल्‍के में मत लेना, एक चूक और काम तमाम, थोड़ी देर में टॉस

LIVE: हांगकांग को हल्‍के में मत लेना, एक चूक और काम तमाम, थोड़ी देर में टॉस


Last Updated:

Bangladesh vs Hong Kong Live Updates: एशिया कप 2025 में आज बांग्‍लादेश का मैच हांगकांग से है. हांगकांग की कोशिश होगी कि वो एक बड़ा उलटफेर करे और प्‍वाइंट्स टेबल पर दमदार शुरुआत करे. वहीं, लिटन दास की कप्‍तानी वाली टीम भी जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगी.

आज एशिया कप का तीसरा मैच खेला जाएगा. (News18)
Bangladesh vs Hong Kong Live Updates एशिया कप 2025 के तीसरे मैच में आज ग्रुप- बी की दो टीमें बांग्लादेश और हांगकांग आमने-सामने हैं. यह दोनों ही टीमों का पहला मैच है. ऐसे में दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरी हैं. हालांकि बांग्‍लादेश और हांगकांग के बीच हालात और अनुभव में बड़ा अंतर साफ दिखाई देता है. बांग्लादेश ने पिछले कुछ सालों में एशियाई क्रिकेट में अपनी पहचान मजबूत की है. कप्‍तान लिटन दास और तस्कीन अहमद जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम की ताकत हैं. खासकर धीमी पिचों पर स्पिन गेंदबाज उनकी सबसे बड़ी उम्मीद रहते हैं. टीम का इरादा शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाने का है ताकि बड़े अंतर से जीत दर्ज की जा सके.

दूसरी ओर हांगकांग की टीम एशिया कप में एसोसिएट देश की हैसियत से खेल रही है. वो किसी भी बड़े उलटफेर की तलाश में रहेगी. उनके लिए यह मुकाबला सिर्फ अंक तालिका की लड़ाई नहीं बल्कि अपनी काबिलियत साबित करने का मौका भी है. छोटे फॉर्मेट में एक-दो अच्छी साझेदारियां या तेज गेंदबाजों का दमखम किसी भी मैच का रुख बदल सकते हैं. आज का मैच बांग्लादेश के लिए आसान नजर आता है, लेकिन हांगकांग अगर दबाव से फ्री होकर खेलें तो दर्शकों को कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homecricket

LIVE: हांगकांग को हल्‍के में मत लेना, एक चूक और काम तमाम, थोड़ी देर में टॉस



Source link