जबलपुर में शुक्रवार की शाम को विजय नगर स्थित पीएनटी कॉलोनी में एक बड़ा हादसा हो गया। BSNL की पुरानी चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में एक शख्स घायल हो गया है। पुलिस-प्रशासन और नगर निगम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह इमारत कई साल पुरानी थी और अचानक ही भरभराकर गिर गई। बिल्डिंग गिरने की जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत पुलिस को सूचना दी। मलबे के ढेर में तब्दील हो चुकी इमारत को देखकर लोग हैरान रह गए और तुरंत मदद के लिए आगे आए।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है।