राजगढ़ के ब्यावरा से पकड़ा गया आतंकी कामरान कुरैशी ने कबूल किया है कि वह गजवा-ए-हिंद के लिए कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने वाले वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए असरार दानिश के संपर्क में आया था। असरार दानिश पाकिस्तान हैंडलर के निर्देश पर चल रहे टेरर मॉड्यूल
.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक कामरान को दानिश ने धन मुहैया कराया। उसे और सदस्य बनाने को कहा। कामरान और दानिश खिलाफत से जुड़ी ट्रेनिंग एक्टिविटी शुरू करने के लिए जमीन खरीदने की भी प्लानिंग कर रहे थे।
कामरान उर्फ समर खान को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को मध्यप्रदेश के राजगढ़ के ब्यावरा से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वॉट्सऐप ग्रुप में तारिक मसूद, तारिक जमील और जाकिर नाइक जैसे कट्टरपंथी मौलवियों के वीडियो चरमपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए शेयर किए थे।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान हैंडलर से संचालित पैन इंडिया टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए कामरान समेत 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल का कहना है कि आतंकी समूह त्योहारों से पहले किसी बड़े शहर में ब्लास्ट करने की योजना बना रहा था। गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होंगे।
मुंह ढंककर दिल्ली पुलिस कामराम के घर में घुसी थी दरअसल, बुधवार (10 सितंबर) सुबह 5:30 बजे ब्यावरा की शहीद कॉलोनी के एक साधारण घर में अचानक मुंह ढके हथियारबंद लोग घुसे। ये देखकर घरवाले डर गए। हथियारबंद लोगों ने बिस्तर से खींचकर एक युवक को उठाया, मोबाइल और धार्मिक किताबें उठा ले गए। परिवार समझ ही नहीं पाया कि यह लोग क्रिमिनल हैं या पुलिसवाले।
बाद में खुलासा हुआ कि जिस युवक को उठाया गया वह पाकिस्तान हैंडलर के निर्देश पर चल रहे टेरर मॉड्यूल से जुड़ा आतंकी कामरान है। उसे पकड़ने वाले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के लोग थे।
राजगढ़ (ब्यावरा) से कामरान कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है।
कामरान ज्यादा किसी से बात नहीं करता था। कभी अपने पिता की मैकेनिक की दुकान पर हाथ बंटाता था, तो कभी शहर के एक वकील के यहां 4-5 हजार रुपए वेतन पर काम करता था। कुछ समय से जमात के संपर्क में आने के बाद उसका परिचय जाकिर नाइक की विचारधारा से हुआ और धीरे-धीरे वह कट्टरता की राह पर बढ़ते हुए इस आतंकी नेटवर्क से जुड़ गया।

ब्यावरा से कामरान को गिरफ्तार करके ले जाती दिल्ली पुलिस।
पिता बोले- बेटे को जाल बिछाकर फंसाया गया कामरान के पिता अब्दुल रशीद ने कहा- ‘अगर मेरा बेटा गलत कामों में लिप्त होता तो हमसे पैसे क्यों मांगता? वह तो कभी-कभी कहता था कि 100 रुपए दे दो या 500 रुपए चाहिए, क्योंकि समय पर तनख्वाह नहीं मिली।’
उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी वाली सुबह का मंजर बेहद डरावना था। सुबह करीब 5:30 बजे मुंह ढंके कुछ लोग अचानक घर आए और दरवाजे को लात मारकर खोल दिया। हमारा गेट बारिश के कारण बंद नहीं होता था, तो डंडा फंसाकर रखते थे। हम घबरा गए कि आखिर ये लोग कौन हैं। उन्होंने मेरे बेटे को बिस्तर से खींचकर उठाया, उसका मोबाइल छीन लिया और बिस्तर भी फेंक दिया। मेरा भी मोबाइल ले लिया लेकिन बाद में लौटा दिया। घर में रखी धार्मिक किताबें उठा ली गईं। जब हमने पूछा कि आप कौन हैं, तो उनमें से एक ने कहा – ‘मैं मुसलमान हूं’ और बोला कि आपका बेटा ऑनलाइन बातचीत करता है।”

कामरान के पिता अब्दुल रशीद ने बेटे को बेगुनाह बताते हुए साजिश का आरोप लगाया।
पिता ने आगे कहा कि कामरान रोज सुबह वकील शादाब के यहां काम पर जाता और शाम को 6 बजे लैब पर चला जाता था। कभी 10:30 बजे तो कभी 12 बजे रात को घर लौटता था। वह किससे ऑनलाइन बात करता था, यह हमें कभी नहीं पता चला। हमें लगता है कि उसे जाल बिछाकर फंसाया गया है। हमें कभी नहीं लगा कि वह किसी गलत गतिविधि में शामिल है, अगर ऐसा होता तो हम खुद उसे रोकते-टोकते।
उन्होंने यह भी बताया कि कामरान कई बार जमात में जरूर गया था, जहां महीने या 40-40 दिन तक रहता था, लेकिन वहां सिर्फ अल्लाह के बारे में बातें होती थीं, कोई गलत शिक्षा नहीं दी जाती।
कामरान के पिता ने बताया कि यहां कोई संगठन भी नहीं है। मेरा बड़ा बेटा दिव्यांग है। बेटियों की शादी हो चुकी है, जिनमें से एक का तलाक हो गया और वह हमारे साथ रहती है। मैं भी घुटनों और कमर की तकलीफ से परेशान हूं। कामरान मेरा छोटा बेटा है, जिसने 12वीं तक पढ़ाई की है।
दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने कामरान की शादी के लिए लड़की देखी थी, रिश्ता तय होने वाला था लेकिन ये घटना हो गई।
परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका कामरान के परिजनों ने स्थानीय पुलिस से बेटे के अपहरण की आशंका जताई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और बयान दर्ज किए। दिनभर पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही। टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज से तीन गाड़ियों के गुजरने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस को शक हुआ कि यह कार्रवाई किसी जांच एजेंसी की है। शाम करीब 7 बजे दिल्ली पुलिस की टीम सिटी थाने पहुंची और कामरान की गिरफ्तारी विधिवत दर्ज की।

कार्रवाई एसआई अमित राणा (स्पेशल सेल, दिल्ली) द्वारा 10 सितंबर 2025 को विधिवत दर्ज की गई।
कट्टरपंथी युवाओं के एक ग्रुप से जुड़ा था बताया जा रहा है कि झारखंड से पकड़े गए आरोपी आफताब नासिर कुरैशी से पूछताछ में कामरान का नाम सामने आया था। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि वह कट्टरपंथी युवाओं के एक समूह से जुड़ा हुआ है। पूरी साजिश का खुलासा करने और गहराई से पूछताछ के लिए उसकी गिरफ्तारी आवश्यक बताई गई। साथ ही, उसके मोबाइल फोन से संदिग्ध डाटा और चैट मिलने के कारण भी उसे हिरासत में लिया गया।
यह कार्रवाई एसआई अमित राणा (स्पेशल सेल, दिल्ली) द्वारा 10 सितंबर 2025 को विधिवत दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि भारत से भगौड़ा घोषित डॉ जाकिर नाइक के वीडियो देखकर कामरान कट्टरपंथ की और मुड़ गया था।
कौन है जाकिर नाइक? भारत के मुंबई में जन्मा जाकिर नाइक लंबे समय से इस्लामिक उपदेश देता रहा है। लेक्चर के साथ वह खुलेआम टीवी पर दूसरे धर्म के लोगों को इस्लाम में शामिल कराता है। साल 2016 में वह तब अंतरराष्ट्रीय खबरों की सुर्खियां बना, जब बांग्लादेश में हुए बम धमाकों में उसका नाम सामने आया। बम धमाकों में शामिल एक युवक जाकिर नाइक के भाषणों से प्रभावित था। इसके बाद भारत सरकार ने उसके ऊपर सख्ती शुरू तो उसके कई फ्रॉड सामने आए। इस बीच जाकिर भारत से भागकर मलेशिया पहुंच गया और वहीं रह रहा है।

मास्टरमाइंड दानिश को कहा जाता है ‘सीईओ’ गुरुवार दिल्ली पुलिस ने प्रेसवार्ता की, स्पेशल सेल के एडिशनल कमिश्नर प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि झारखंड का असरार दानिश इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड था। पाक हैंडलर के सीधे संपर्क में रहने वाले दानिश को ग्रुप में ‘सीईओ’ कहा जाता था। उसका मकसद भारत के खिलाफ खिलाफत मॉडल खड़ा करना था।

पैन इंडिया टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली से तेलंगाना तक चला ऑपरेशन गुरुवार (11 सितंबर 2025) को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि दिल्ली से 2, झारखंड से 1, तेलंगाना से 1 और मध्यप्रदेश से 1 आतंकी को पकड़ा गया है। इनमें मुंबई निवासी आफताब और सूफियान को दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से, दानिश को झारखंड के रांची से और मुजपा को तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया।

दानिश के पास से सल्फर पाउडर, बॉल बेयरिंग, आईईडी बनाने का सामान, मदरबोर्ड और हथियार बरामद हुए।
दानिश के पास से बड़ी बरामदगी ऑपरेशन दिल्ली, महाराष्ट्र, झारखंड, तेलंगाना और कर्नाटक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से सफल हुआ। दानिश के पास से सल्फर पाउडर, बॉल बेयरिंग, आईईडी बनाने का सामान, मदरबोर्ड और हथियार बरामद हुए। पुलिस के अनुसार दानिश ही नेटवर्क का केंद्रीय चेहरा था, जिसने युवाओं को बरगला कर ग्रुप से जोड़ा।
ये खबर भी पढ़ें.. एमपी के ब्यावरा से ISIS आतंकवादी गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस ने कई राज्यों में छापे मारे, 5 आतंकी पकड़े दिल्ली पुलिस ने मध्यप्रदेश में राजगढ़ के ब्यावरा से इस्लामिक स्टेट्स ऑफ ईराक एंड सीरिया (ISIS) से जुड़े आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी का नाम कामरान कुरैशी बताया गया है। ब्यावरा सिटी थाने के टीआई वीरेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया- दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की टीम बुधवार को ब्यावरा आई थी। यहां शहीद कॉलोनी में रहने वाले कामरान कुरैशी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पूरी खबर पढ़ें..