नेशनल हाईवे और मुख्य मार्गों पर घूम रहे गोवंश: हरदा में एक दिन में दो घटनाएं, एक की मौत; बजरंग सेना ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन – Harda News

नेशनल हाईवे और मुख्य मार्गों पर घूम रहे गोवंश:  हरदा में एक दिन में दो घटनाएं, एक की मौत; बजरंग सेना ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन – Harda News



आवारा गोवंश को सड़कों से हटाकर गोशाला भेजने की मांग।

हरदा में आवारा गोवंश की समस्या गंभीर होती जा रही है। नेशनल हाईवे और शहर के मुख्य मार्गों पर घूम रहे गोवंश से हादसे हो रहे हैं। बुधवार को दो अलग-अलग हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

.

पहला हादसा अबगांव खुर्द के पास भुत्रास रोड पर हुआ। केंद्रीय विद्यालय से लौट रहे ऑटो के सामने अचानक मवेशी आ गया। ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में प्रिंस राठौर को गंभीर चोटें आईं। उन्हें भोपाल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। एक अन्य युवक अभय गंभीर रूप से घायल हुआ। ऑटो में सवार अन्य दो-तीन लोगों को मामूली चोटें आईं।

एक गाड़ी ने तीन गोवंश को कुचला दूसरा हादसा बुधवार रात को नेशनल हाईवे पर तलाई टप्पर के पास हुआ। एक गाड़ी ने तीन गोवंश को कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सड़कों से हटाकर गोशाला भेजने की मांग इस समस्या को लेकर श्री बजरंग सेना संगठन ने गुरुवार को कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को ज्ञापन दिया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उमेश प्रजापति ने आवारा गोवंश को सड़कों से हटाकर गोशाला भेजने की मांग की। उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू करने की मांग की।

ये मौजूद रहे- ज्ञापन देने के दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, जिलाध्यक्ष राजेश पटेल, संभाग अध्यक्ष पप्पू प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष बबलू गुर्जर, जिला संयोजक आशीष सोनकर और तहसील अध्यक्ष अशोक गुर्जर मौजूद रहे।



Source link