बैतूल में नगर पालिका ने आवारा मवेशियों को पकड़ा: टीम ने 62 मवेशीयों को गोशाला भेजा, पिछले सप्ताह 200 जानवर पकड़े – Betul News

बैतूल में नगर पालिका ने आवारा मवेशियों को पकड़ा:  टीम ने 62 मवेशीयों को गोशाला भेजा, पिछले सप्ताह 200 जानवर पकड़े – Betul News


बैतूल में आवारा मवेशियों की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को नगर पालिका के 50 कर्मचारियों और 5 सुपरवाइजर की टीम ने हमलापुर रोड और गंज क्षेत्र से 62 मवेशियों को पकड़कर कढ़ाई गोशाला भेजा।

.

सड़क पर दुर्घटना को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर ने शहर में आवारा मवेशियों से हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बगडोना में हाल ही में एक सड़क हादसे में 10 मवेशियों की मौत के बाद यह कदम उठाया गया।

स्वास्थ्य निरीक्षक संतोष धनेलिया ने बताया कि पिछले सप्ताह तक इस अभियान में 200 मवेशियों को पकड़कर गौशाला भेजा गया।

पशु मालिकों पर लगाया जुर्माना नगर पालिका ऐसे पशु मालिकों से भी जुर्माना वसूल रही है जो अपने मवेशियों को खुला छोड़ रहे हैं। साथ ही मवेशियों के चारे-पानी का खर्च भी उनसे लिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि गौवंश को व्यवस्थित तरीके से गोशाला में रखा जाएगा। इससे सड़कों पर मवेशियों की मौजूदगी से होने वाली परेशानी से लोगों को राहत मिलेगी।

बीते दिनों सड़क पर बैठी 10 गायों को ट्रक ने कुचल दिया था जिससे उनकी मौत हो गई थी।

नपा की टीम आवारा मवेशियों को पकड़कर गोशाला में भेज रहा है, ताकि हादसों से बचा जा सके।

नपा की टीम आवारा मवेशियों को पकड़कर गोशाला में भेज रहा है, ताकि हादसों से बचा जा सके।



Source link