भाजपा संगठन मंत्री हितानंद शर्मा के घर पहुंचे सिंधिया: अशोकनगर के मढ़ी गांव में माता-पिता से लिया आशीर्वाद; स्वागत से भावुक हुए – Ashoknagar News

भाजपा संगठन मंत्री हितानंद शर्मा के घर पहुंचे सिंधिया:  अशोकनगर के मढ़ी गांव में माता-पिता से लिया आशीर्वाद; स्वागत से भावुक हुए – Ashoknagar News



केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार अशोकनगर जिले के मढ़ी गांव का दौरा किया। वे भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा के घर पहुंचे। सिंधिया ने हितानंद शर्मा के माता-पिता से आशीर्वाद लिया। माता-पिता ने उनका पारंपरिक तिलक लगाकर स्वागत

.

जानकारी के अनुसार मढ़ी गांव में हितानंद शर्मा का दो-तीन कमरों का छोटा सा मकान है। मकान में सिर्फ कुछ कुर्सियां और पलंग जैसी बुनियादी सुविधाएं हैं। प्रदेश संगठन मंत्री जैसे प्रभावशाली पद पर होने के बावजूद उनके घर में किसी तरह का दिखावा नहीं था।

माता-पिता से आशीर्वाद लिया, बैठकर बातचीत की

घर पहुंचने पर सिंधिया ने बुजुर्ग माता-पिता से आशीर्वाद लिया और कुछ देर वहीं बैठकर बातचीत की। सिंधिया की यह मुलाकात पूरी तरह से सामान्य और आत्मीय रही, जिससे ग्रामीण भी भाव-विभोर हो उठे।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि क्षेत्र में अपने कार्यक्रम के दौरान उन्हें याद आया कि प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा के माता-पिता यहीं रहते हैं। इसलिए वे अपने कार्यक्रम से समय निकालकर उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे।



Source link