भारत का एशिया कप में दूसरा मुकाबला किस टीम से…कब और कितने बजे से खेला जाएगा

भारत का एशिया कप में दूसरा मुकाबला किस टीम से…कब और कितने बजे से खेला जाएगा


Last Updated:

भारत ने एशिया कप में धमाकेदार जीत से शुरुआत की है.टीम इंडिया अपने दूसरे मैच में रविवार को पाकिस्तान से भिड़ेगी. यह महामुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दुबई में रात 8:00 बजे से खेला जाएगा.

इंडिया बनाम पाकिस्तान मुकाबला रविवार को खेला जाएगा.
नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी एशिया कप के अपने दूसरे मुकाबले में रविवार (14 सितंबर) को पाकिस्तान से टकराएगी. यूएई के खिलाफ 9 विकेट से जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं और टीम इंडिया पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी जीत की तरफ देख रही है.भारत एशिया कप में अपने खिताब का बचाव करने उतरा है. टीम इंडिया ने जिस तरह से यूएई को अपने पहले मैच में हराया, उससे साफ है कि भारतीय टीम आने वाले मुकाबलों मे इसी टैम्पलेट के साथ खेलने वाली है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहले मैच में बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों डिपार्टमेंट में शानदार प्रदर्शन किया.

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK Asia Cup) की टीम दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक दूसरे के आमने सामने होंगी. ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद दोनों टीमें पहली बार क्रिकेट के मैदान पर टकराएंगी. भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप में अभी तक 19 बार टकराई हैं जहां भारतीय टीम ने 10 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि पाकिस्तान को 6 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है. तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका है.

कुलदीप यादव ने अश्विन को पीछे छोड़ा, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि, दूसरे नंबर पर पहुंचे

तीन बार टकरा सकती हैं भारत और पाकिस्तान इस एशिया कप में
भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप में तीन बार भिड़ सकती हैं. दोनों टीमें पहले लीग स्टेज में टकराएंगी. इसके बाद दोनों का आपना सामना सुपर 4 स्टेज में हो सकता है. फिर दोनों टीमें फाइनल में टकरा सकती हैं. अगर दोनों टीमें फाइनल में भिड़ती हैं तो ये पहला मौका होगा जब एशिया कप में दोनों टीमें खिताब के लिए एक दूसरे के आमने सामने होंगी. क्योंकि एशिया कप में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है.

एशिया कप के फाइनल में इसलिए नहीं हुआ भारत पाकिस्तान का आमना सामना
एशिया कप के फाइनल में क्यों भारत और पाकिस्तान का नहीं हुआ आमना सामना? अब तक भारत और पाकिस्तान का एशिया कप फाइनल में न भिड़ना भाग्य, फॉर्मेट और अन्य टीमों की मजबूती का सम्मिलित नतीजा है. यही वजह है कि हर बार दर्शकों को इस हाईवोल्टेज भिड़ंत का इंतजार फाइनल तक नहीं, बल्कि ग्रुप या सुपर फोर मैच में ही करना पड़ता है.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

भारत का एशिया कप में दूसरा मुकाबला किस टीम से…कब और कितने बजे से खेला जाएगा



Source link