सूबेदार वार्डवासियों ने गोलाकुआं पर किया चक्काजाम: वार्ड में विकास कार्य नहीं होने से खफा, निगम के खिलाफ नारेबाजी की – Sagar News

सूबेदार वार्डवासियों ने गोलाकुआं पर किया चक्काजाम:  वार्ड में विकास कार्य नहीं होने से खफा, निगम के खिलाफ नारेबाजी की – Sagar News


सूबेदार वार्डवासियों ने किया चक्काजाम।

सागर के सूबेदार वार्ड के रहवासियों ने शुक्रवार को गोलाकुआं पर चक्काजाम कर दिया। वे वार्ड में विकास काम नहीं होने से नाराज थे। चक्काजाम की सूचना पर पुलिस और निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। समझाइश देकर लोगों को शांत कराया।

.

निगम आयुक्त के खिलाफ की नारेबाजी दरअसल, सूबेदार वार्ड से भाजपा पार्षद रूबी पटेल रहवासियों के साथ गोलाकुआं पर चक्काजाम किया। वे सड़क पर बैठ गई। नगर निगम आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि तीन साल हो गए। लेकिन वार्ड में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। कई गलियों में सड़कें और नाली नहीं हैं।

लोग रोज घर आते हैं और सड़क बनवाने का बोलते हैं। लेकिन नगर निगम में कार्य कराने के लिए फाइल बनाकर देते हैं तो काम हो नहीं रहे हैं। सिर्फ हमारे वार्ड में ही विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। जबकि अन्य वार्डों में सड़क और नालियों का कार्य हो रहा है। उन्होंने वार्ड में विकास कार्य कराने की मांग की है। मामले की सूचना पर नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पार्षद समेत रहवासियों से बात की और विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राशि की उपलब्धता के अनुसार कार्य कराए जाएंगे।

अधिकारियों ने बात कर लोगों को आश्वासन दिया।

चक्काजाम से बनी जाम की स्थिति गोलाकुआं पर चक्काजाम होने से इस क्षेत्र के रास्तों पर आवाजाही प्रभावित हुई। लोग वैकल्पिक मार्गों से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे। करीब दो घंटे तक गोलाकुआं मार्ग पर चक्काजाम से यातायात बाधित रहा।



Source link