हारिस की फिफ्टी, सूफियान-अशरफ का कहर, ओमान 67 पर ढेर, 93 रन से जीता पाकिस्‍तान

हारिस की फिफ्टी, सूफियान-अशरफ का कहर, ओमान 67 पर ढेर, 93 रन से जीता पाकिस्‍तान


Last Updated:

Pakistan vs Oman: एशिया कप 2025 में पाकिस्‍तान ने ओमान को 93 रन से हराया. मोहम्‍मद हारिस ने 67 रन बनाए. सूफियान मुकीम और फहीम अशरफ ने दो-दो विकेट लिए. पाकिस्‍तान ग्रुप-ए के प्‍वाइंट्स टेबल पर भारत के बाद दूसरे स्‍थान पर आ गया है.

पाकिस्‍तान ने ओमान को 93 रन से हाराया (X/ACC)
नई दिल्‍ली. एशिया कप 2025 के चौथे मुकाबले में पाकिस्‍तान ने 93 रन से जीत दर्ज कर ओमान को चारों खाने चित कर दिया. पहले बैटिंग करते हुए मोहम्‍मद हारिस की 66 रन की पारी के दम पर पाकिस्‍तान ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए. लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम पाकिस्‍तानी बॉलर्स का सामना नहीं कर पाई. सूफियान मुकीम और फहीम अशरफ ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. इस जीत के साथ ही पाकिस्‍तान की टीम दो अंक अपने नाम कर एशिया कप के ग्रुप-ए के प्‍वाइंट्स टेबल में भारत के बाद दूसरे स्‍थान पर आ गई है. भारत नेट रन रेट के आधार में पहले स्‍थान पर है.

रन बनाने में ओमान रहा फिसड्डी
लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान ओमान के बैटर्स की हालत पतली नजर आई. 50 रन तक पहुंचने से पहले ही टीम के छह बैटर डगआउट लौट चुके थे. सलामी बल्‍लेबाज अमीर कलीम 13 रन बनाकर आउट हो गए. कप्‍तान जितेंद्र सिंह के बैट से महज एक रन आए. हम्माद मिर्जा ने सर्वाधिक 23 गेंदों पर 27 रन बनाए. मोहम्‍मद नदीम ने तीन, सुफियान महमूद ने एक और विनायक शुक्‍ला ने महज दो रन बनाए.

पाकिस्‍तान ने सेट किया बड़ा टारगेट
इससे पहले पाकिस्तान की बैटिंग उतार-चढ़ाव भरी रही. टीम ने 20 ओवरों में 160/7 का स्कोर खड़ा किया और ओमान को 161 रनों का लक्ष्य दिया. पारी की सबसे बड़ी खासियत रही मोहम्मद हारिस की तूफानी बल्लेबाजी. शुरुआती चरण में उन्हें जीवनदान मिला जब उनका कैच छूट गया और इसके बाद उन्होंने ओमान के गेंदबाजों की खूब खबर ली. हारिस ने सिर्फ 44 गेंदों पर 67 रन ठोक डाले, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे.

पाकिस्‍तान ने गंवाए थे बैक-टू-बैक विकेट
हालांकि उनके आउट होते ही पाकिस्तान की गति धीमी पड़ गई. कप्तान सलमान आगा बिना खाता खोले चलते बने और ओमान ने बैक-टू-बैक विकेट निकालकर दबाव बढ़ा दिया. आखिरी ओवरों में फखर जमां (23*) और शाहीन अफरीदी (2*) ने कुछ रन जोड़े लेकिन टीम 161 से आगे नहीं जा सकी. पाकिस्तानी टॉप ऑर्डर कमजोर नजर आया और ओमान की गेंदबाजी ने उन्हें खासी चुनौती दी.

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homecricket

हारिस की फिफ्टी, सूफियान-अशरफ का कहर, ओमान 67 पर ढेर, 93 रन से जीता पाकिस्‍तान



Source link