एशिया कप के मैदान ने कई बार ऐसी भिड़ंत देखी है, जहां मैच आख़िरी गेंद तक सांसें रोक देता है. कभी अफरीदी के छक्कों ने दिल तोड़ा, तो कभी हरभजन या पांड्या के विजयी शॉट्स ने देश को झूमने पर मजबूर कर दिया. इन मुकाबलों की गूंज आज भी फैन्स की यादों में ताज़ा है, मानो कल ही खेला गया हो. 14 सितंबर जैसे जैसे पास आ रही है ऐसे मैचों की तस्वीर अपने आप नजरों के सामने घूम जाती है.
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले हमेशा ही खास माने जाते हैं। एशिया कप के इतिहास में कई ऐसे मैच हुए हैं, जिनका रोमांच आख़िरी गेंद तक बना रहा. आइए जानते हैं कुछ यादगार मुकाबलों के बारे में
ढाका – टी20 फॉर्मेट के इस मुकाबले में पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर ने शुरुआत में भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. लेकिन विराट कोहली की 49 रनों की पारी ने भारत को पांच विकेट से जीत दिलाई.
2022, दुबई (पहला मैच) – भारत ने पाकिस्तान को आख़िरी ओवर में हराया.हार्दिक पांड्या ने शानदार छक्का लगाकर भारत को पांच विकेट से जीत दिलाई.
इन मुकाबलों ने साबित किया कि इंडिया-पाक मैच सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि दिल की धड़कनों का खेल होता है. अक्सर नतीजा आख़िरी गेंद या आख़िरी शॉट पर तय होता है, और यही इस मुकाबले को सबसे बड़ा रोमांचक बनाता है. फैंस को अब इंतजार है 14 सितंबर का जब दुबई के स्टेडियम में फिर खेल का रोमांच अपने चरम पर होगा.