Jabalpur weather: दिनभर उमस से हाल बेहाल…रात में हुई झमाझम बारिश, बरगी डैम के 5 गेट खुले

Jabalpur weather: दिनभर उमस से हाल बेहाल…रात में हुई झमाझम बारिश, बरगी डैम के 5 गेट खुले


Last Updated:

Jabalpur Weather Today: जबलपुर में मानसून सीजन में कुल बारिश का आंकड़ा 1103.4 मिलीमीटर यानी 43.4 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है. जबकि पिछले साल आज के दिन तक 1332 मिली मीटर यानी 52 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी थी.

जबलपुर. धूप-बादल के बीच दिन में जबलपुर जिले में लोगों को उमस ने परेशान कर दिया, लेकिन शाम होते ही मौसम ने करवट बदली और आसमान पर काले बादल मंडराने लगे. जहां रात की झमाझम बारिश से थोड़ी राहत आम लोगों को जरूर मिली. लेकिन बीच-बीच में बादल भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए. लिहाजा मौसम विभाग के रिकॉर्ड में 22 मिमी यानी एक इंच बारिश होने के बाद सिलसिला थम गया.

मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में एक बार फिर वर्षा करने वाली गतिविधियां शुरू हो गई है. जिसके चलते जबलपुर संभाग के जबलपुर जिले सहित मंडला, डिंडोरी, कटनी नरसिंहपुर सहित अन्य जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश तो कहीं तेज बौछारें पड़ सकती हैं. बहरहाल जिस तरीके से मौसम ने रंगत बदली है, उसे देखते हुए आगामी कुछ दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है. वर्तमान में मध्य प्रदेश में तीन सिस्टम एक्टिव हैं, जिसका असर पूर्वी मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है.

बारिश के कारण खुले बरगी बांध के 5 गेट
मंडला सहित आसपास के क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण कैचमेंट एरिया में अधिक पानी आने से बरगी बांध के पांच गेटों को खोल दिया गया है. गुरुवार को रात 8 बजे बांध का जलस्तर 422.70 मीटर आंका गया था. जहां पानी की आवक 802 क्यूमेक थी. लिहाजा अब 395 क्यूमेक से जल निकासी को बढ़ाकर 780 क्यूमेक किया गया है. जहां डैम के पांच गेटों को 1 मीटर तक ऊंचाई तक खोला गया है। जिसके चलते नर्मदा के घाटों में तीन से चार फीट पानी की बढ़ोतरी हुई है.

बारिश का आंकड़ा पहुंचा 44 इंच के नजदीक
जबलपुर में मानसून सीजन में कुल बारिश का आंकड़ा 1103.4 मिलीमीटर यानी 43.4 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है. जबकि पिछले साल आज के दिन तक 1332 मिली मीटर यानी 52 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी थी. जबलपुर जिले की औसतन बारिश 52 इंच मानी जाती है, हालांकि जबलपुर में मानसून के कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में बारिश का आंकड़ा औसतन बारिश की नजदीक पहुंच जाएगा.

इस तरह रहा जबलपुर जिले का तापमान
जबलपुर जिले में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो पिछले दिन के मुकाबले 2 डिग्री कम रहा. जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो कि सामान्य रहा.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

दिनभर उमस से हाल बेहाल…रात में हुई झमाझम बारिश, बरगी डैम के 5 गेट खुले



Source link