बता दें, प्रदेश में अब तक औसत 42 इंच बारिश हो चुकी है, जो कि सामान्य से करीब 22% ज्यादा है. इस दौरान ग्वालियर संभाग के ग्वालियर, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जैसे जिलों में सबसे ज्यादा बारिश हुई है. वहीं सबसे कम बारिश इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में देखी गई है.मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, वर्तमान समय में एक डिप्रेशन दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के ऊपर स्थित है. वहीं एक मानसून ट्रफ प्रदेश के ऊपर से होते हुए बंगाल की खाड़ी में मिलेगी. साथ ही एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से होते हुए दक्षिण ओडिशा में बना हुआ है. यही कारण है कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश के पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में माध्यम से तेज बारिश हो सकती है.
हल्की बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, अनूपपुर, डिंडोरी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा
अधिकतम तापमान: खजुराहो (छतरपुर) – 35°C (सबसे ज्यादा), ग्वालियर – 34.2°C, टीकमगढ़ – 34°C, मंडला – 33.8°C, सतना – 33.5°C
न्यूनतम तापमान: राजगढ़ – 19.4°C (सबसे कम), खंडवा – 20°C, खरगोन/पचमढ़ी (नर्मदापुरम)/रतलाम – 20.2°C, इंदौर – 20.3°C, मरूखेड़ा (नीमच) – 21.2°Cकैसा रहा बड़े शहरों का पाराग्वालियर – 34.2°Cउज्जैन – 32.2°Cजबलपुर – 32.1°Cभोपाल – 31.4°Cइंदौर – 31.2°C