Rat Repellent Tips: घर मे बेधड़क घूम रहे चूहे? फेवरेट शैंपू से बनाएं ये देसी जुगाड़, नाक सिंकोड़कर होंगे नौ दो ग्यारह!

Rat Repellent Tips: घर मे बेधड़क घूम रहे चूहे? फेवरेट शैंपू से बनाएं ये देसी जुगाड़, नाक सिंकोड़कर होंगे नौ दो ग्यारह!


मोहन ढाकले/बुरहानपुर. अगर आप भी घर में चूहों की समस्या से परेशान हैं, तो अब राहत की खबर है. आपके किचन में मौजूद कुछ सामान से ऐसा देसी पाउडर तैयार किया जा सकता है, जिससे चूहे घर के आसपास भी नजर नहीं आएंगे.

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीपांकर अत्रे ने बताया कि यह पाउडर बनाना बेहद आसान है और इसमें ज्यादा खर्च भी नहीं होता. खास बात यह है कि इसकी तेज सुगंध से ही चूहे भाग खड़े होंगे.

पाउडर बनाने के लिए क्या चाहिए?

गेहूं का आटा – 1 चम्मच

तीखी लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच (चाहें तो हरी मिर्च का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं)

शैंपू का छोटा पाउच (₹1 वाला)

कपूर की गोलियां

पानी

पुराना रुमाल या कपड़ा

कैसे तैयार करें यह देसी पाउडर?

एक पुराना बाउल लीजिए (जो खाने-पीने के काम का न हो).

उसमें गेहूं का आटा और तीखी लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए.

इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें.

अब इसमें शैंपू और कपूर की गोलियां डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.

इस पेस्ट को एक पुराने कपड़े पर लगाकर उस जगह रख दीजिए जहां से चूहे आते हैं.

असर कैसा होगा?

डॉ. अत्रे का कहना है कि इस पाउडर की तेज गंध और मिर्च की तीखापन चूहों को तुरंत दूर भगा देगा. जहां-जहां आप यह कपड़ा रखेंगे, वहां चूहे पास तक नहीं फटकेंगे.



Source link