Last Updated:
Tips and Tricks: अगर आपके घर में हर रात कीड़ों की फौज आ जाती है, तो ये घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं. स्प्रे के रूप में इनका इस्तेमाल दरवाज़ों, खिड़कियों के पास करें और येलो लाइट लगाएं.
अक्सर रात होते ही घर में छोटे या फिर बड़े कीड़े आने लगते हैं, जिसके चलते घर में परेशानी होती है, लेकिन अब इन कीड़ों से घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह उपाय इन कीड़ों से चुटकियों में छुटकारा दिलाएगा.

कीड़ों की समस्या से बचने के लिए घर में मौजूद लॉन्ग के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है, जहां लॉन्ग के तेल को एक स्प्रे की बोतल में पानी के साथ मिलकर भर दें और इसे अपने घर की खिड़कियां और दरवाजों के नजदीक स्प्रे करें. अक्सर देखा जाता है कीड़े खिड़कियां और दरवाजे से ही अंदर प्रवेश करते हैं.

इसके अलावा नीम के तेल का इस्तेमाल भी कीड़ों को भगाने के लिए किया जा सकता है. नीम का तेल कीड़ों को दूर रखने में प्रभावी होता है. नीम के तेल को पानी के साथ मिलाकर स्प्रे बोतल में भरकर दरवाजा सहित लाइट के आसपास ऐसी जगह पर स्प्रे किया जाए. जहां कीड़े आने की संभावना होती है.

तीसरा सबसे बेहतर उपाय तुलसी का पौधा होता है, जहां तुलसी का पौधा सबसे कारगर साबित होता है. अगर घर में कीड़ों की संख्या ज्यादा है, तब कीड़े मारने वाली दावों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इसका इस्तेमाल ध्यान पूर्वक करना चाहिए.

कीड़े मकोड़े को पीली बत्तियां परेशान करती है. मतलब कीड़े पीली रोशनियों की ओर कम आकर्षित होते हैं. बजाए सफेद लाइट के, इसीलिए सफेद लाइट की जगह येलो बल्ब का इस्तेमाल किया जा सकता है.

इतना ही नहीं खिड़कियां और दरवाजे पर मच्छरदानी लगाकर कीड़ों को घर में प्रवेश करने से भी रोका जा सकता है. साथ ही पंखा चलाने से हवा का बहाव बढ़ता है और कीड़े कम आकर्षित होते हैं.

इन घरेलू उपाय के साथ घर से कीड़ों को भगाने में काफी हद तक राहत मिल सकती है, जहां घर में रात के समय हो या फिर दिन के समय, छोटे से लेकर बड़े कीड़ों की परेशानियों से बचा जा सकता है.