अनूपपुर में बिना दस्तावेज के तीन ट्रेलर जब्त: बिजुरी पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन पर कार्रवाई की; जांच जारी – Anuppur News

अनूपपुर में बिना दस्तावेज के तीन ट्रेलर जब्त:  बिजुरी पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन पर कार्रवाई की; जांच जारी – Anuppur News



बिजुरी पुलिस ने बैहाटोला टोल नाके पर तीन ट्रेलर पकड़े।

अनूपपुर जिले की बिजुरी पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बिजुरी थाना प्रभारी विकास सिंह ने विशेष टीम का गठन किया। टीम ने शुक्रवार रात बैहाटोला टोल नाके के पास घेराबंदी कर तीन ट्रेलर को पकड़ा।

.

जांच में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले

जांच के दौरान चालकों के पास कोयला परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। इस आधार पर पुलिस ने चोरी की आशंका में तीनों ट्रेलर को जब्त कर लिया। बिजुरी पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। अवैध खनन और परिवहन को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।



Source link