क्रेशर के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, सांसद का रास्ता रोका: बोले- सांस लेना मुश्किल, खनन से परेशान हैं; 2 दिन में प्रदूषण जांच का आश्वासन – Satna News

क्रेशर के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, सांसद का रास्ता रोका:  बोले- सांस लेना मुश्किल, खनन से परेशान हैं; 2 दिन में प्रदूषण जांच का आश्वासन – Satna News



खेरवा गांव में मेसर्स चित्रकूट क्रशिंग कार्पोरेशन के विरुद्ध ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।

सतना की मझगवां तहसील के खेरवा गांव में मेसर्स चित्रकूट क्रशिंग कार्पोरेशन के विरुद्ध ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार देर रात उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन का लोकार्पण करने आए सांसद गणेश सिंह का रास्ता रोककर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं।

.

क्रेशर से होने वाले प्रदूषण ने गांव का जीना मुश्किल कर दिया है। धूल प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। दमा, श्वास और टीबी जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। खनन में की जा रही ब्लास्टिंग से खेत और मकान प्रभावित हो रहे हैं। बड़े पत्थरों के गिरने से जान-माल का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों को दूर से लाना पड़ रहा है पानी किसानों की फसलें धूल से बर्बाद हो रही हैं। उत्पादन नगण्य हो गया है। खनन के कारण कुएं, बावड़ी और नल-पनघट सूख गए हैं। ग्रामीणों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। कंपनी ने 5.164 हैक्टेयर भूमि पर प्रतिवर्ष 2.5 लाख क्यूबिक मीटर खनन की अनुमति मांगी है।

प्रदूषण की जांच कराने का दिया आश्वासन सांसद ने ग्रामीणों को 2 दिन के अंदर अधिकारियों द्वारा प्रदूषण की जांच कराने का आश्वासन दिया है। इससे पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जनसुनवाई में भी ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया था।



Source link