दतिया में आज कई इलाकों में बंद रहेगी बिजली: उदगवां, बगेदरी समेत 11 क्षेत्रों में होगा मेंटेनेंस – datia News

दतिया में आज कई इलाकों में बंद रहेगी बिजली:  उदगवां, बगेदरी समेत 11 क्षेत्रों में होगा मेंटेनेंस – datia News



सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

दतिया में बिजली कंपनी ने शनिवार को सुरक्षा और तकनीकी सुधार के लिए मेंटेनेंस काम की घोषणा की है। ये काम 33 केवी और 33/11 केवी लाइनों पर किया जाएगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

.

उदगवां और बगेदरी सबस्टेशन के सभी 11 केवी फीडर प्रभावित होंगे। इसके अलावा 33 केवी उदगवां फीडर और 11 केवी सिदवारी अवादी फीडर से सिदवारी क्षेत्र प्रभावित होगा। चिरुला, बीकर, सरसई, गोराघाट, बडोनकला, सीतापुर, बरखुआ, उदगया और जुझारपुर क्षेत्रों के 11 केवी अवादी फीडर भी प्रभावित होंगे।

विभाग ने बताया कि आपूर्ति का समय आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि, वे अपने आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें। विभाग ने इस आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के लिए उपभोक्ताओं के सहयोग की अपील की है।



Source link