पटवारी ने कहा कि वह खुद उसका आवेदन कटवाएंगे और राशन कार्ड बनने नहीं देंगे।
अशोकनगर के भौरा काछी हल्का के पटवारी अनिल शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में पटवारी कहते दिख रहे हैं कि जो व्यक्ति 181 सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करेगा, उसका बीपीएल राशन कार्ड नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि वह खुद उसका आवेदन कटवाएंगे और राशन कार्
.
वीडियो रामकृष्ण कुशवाह और अन्य ग्रामीणों के साथ पटवारी की बातचीत का है। वीडियो कुछ दिन पुराना है, लेकिन अब सार्वजनिक हुआ। पटवारी ने राशन कार्ड को लेकर यह भी कहा कि कार्ड सिर्फ उन्हीं का बनेगा “जिनके पास रहने को घर नहीं, पहनने को कपड़ा नहीं और दो वक्त में से एक वक्त खाना मिलता हो।”
ग्रामीणों की शिकायत
रामकृष्ण कुशवाह ने बताया कि वह राशन कार्ड बनवाने के लिए लंबे समय से परेशान है। इसी कारण उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 181 के जरिए शिकायत दर्ज कराई और कलेक्टर के समक्ष जनसुनवाई में भी आवेदन किया। लेकिन अब तक राशन कार्ड नहीं बन पाया।
पटवारी ने कॉल रिसीव नहीं किया
वीडियो में दिखाए गए पक्ष के बारे में पूछने पर तहसीलदार भारतेंदु यादव ने कहा कि उन्होंने वीडियो देख लिया है और कार्रवाई पर ध्यान देंगे। पटवारी अनिल शर्मा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।